{"_id":"5c8ebc70bdec22141835330f","slug":"pre-paid-auto-s-will-be-available-from-three-metro-stations-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडाः तीन मेट्रो स्टेशन से मिलेंगे प्रीपेड ऑटो, वारदातों पर नकेल कसने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडाः तीन मेट्रो स्टेशन से मिलेंगे प्रीपेड ऑटो, वारदातों पर नकेल कसने की तैयारी
Mon, 18 Mar 2019 03:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 18 Mar 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो गिरोह की वारदात पर नकेल कसने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग ने खाका तैयार किया है। इसके लिए जल्द ही शहर में प्रीपेड ऑटो चलेंगे। पहले चरण में इलेक्ट्रॉनिक सिटी, सेक्टर-62 और बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से इसकी शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
अगर यह प्रयोग सफल रहा तो पूरे जिले में व्यवस्था लागू हो जाएगी। इससे एक ऑटो चालक दूसरे रूट पर नहीं जा सकेगा और शहर में बिना सत्यापन के कोई ऑटो नहीं चला सकेगा।
विज्ञापन
हाल ही में डीयू की छात्रा को ऑटो में बैठाकर उसकी पिटाई करने व लूटपाट के मामले को पुलिस-प्रशासन और परिवहन विभाग ने गंभीरता से लिया है। ऑटो सवार बदमाशों को पकड़ने और उन पर लगाम लगाने के लिए ही प्रीपेड ऑटो चलाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन