फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Praticipents on republic day will be finalised on monday

गणतंत्र दिवस: आज होगा फैसला किसे मिलेगा मौका

Mon, 03 Nov 2014 07:50 AM IST
Updated Mon, 03 Nov 2014 07:50 AM IST
विज्ञापन
Praticipents on republic day will be finalised on monday
गणतंत्र दिवस की परेड में दिल्ली के नौ स्कूलों के बच्चों को शामिल होने का मौका मिल सकता है। अंतिम कार्यक्रम और बच्चों का चयन रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति की सोमवार को होने वाली बैठक में किया जाना है। जिन नौ स्कूलों से बच्चों का चयन किया जाना है, उसमें एक भी पूर्वी दिल्ली का नहीं है।
विज्ञापन


मॉडल टाउन स्थित छत्रसाल स्टेडियम में सोमवार को होने वाली बैठक के लिए संबंधित नौ स्कूलों के प्रधानाचार्यों और स्कूलों प्रमुखों को बुलाया गया है। चयन के लिए रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति की बैठक में ऐसे बच्चों और स्कूली टुकड़ी का चयन किया जाएगा, जो गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगे।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के हवाले से सूचना एवं प्रचार निदेशालय की तरफ से भेजी गई जानकारी में कहा गया है कि गणतंत्र दिवस 2015 के समारोह में भाग लेने के लिए नौ स्कूलों का चुना गया है। इन्हीं स्कूलों से बच्चों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों के बच्चों में से होगा अंतिम चयन

Praticipents on republic day will be finalised on monday

जिन स्कूलों का चयन किया गया है, उसमें सिर्फ तीन पब्लिक स्कूल हैं, बाकी एक केंद्रीय विद्यालय और पांच दिल्ली सरकार के स्कूल हैं। सभी स्कूल प्रमुख को कहा गया है कि सोमवार सुबह 9 बजे तक बैठक में पहुंचें।

राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीटीबी नगर, राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नत्थू पुरा, एमआर विवेकानंद मॉडल स्कूल सेक्टर-13 द्वारका, राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ए-ब्लॉक, जनकपुरी, बटलर मेमोरियल कन्या वरिष्ठ विद्यालय बुलवर्ड रोड, महाराजा अग्रसेन आदर्श पब्लिक स्कूल पीतमपुरा, रेड रोजेज पब्लिक स्कूल साकेत, गार्गी एसकेवी ग्रीन पार्क एक्स. नई दिल्ली और केंद्रीय विद्यालय स्कूल सेक्टर 8 आरकेपुरम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed