{"_id":"776770efd3cb850501b9c83150b218f2","slug":"pran-was-writing-new-series-of-chacha-chaudhary-comics-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द आने वाली है चाचा चौधरी की नई कॉमिक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द आने वाली है चाचा चौधरी की नई कॉमिक्स
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 07 Aug 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्टून चरित्र चाचा चौधरी और साबू को घर-घर में लोकप्रिय किरदार बनाने वाले 76 वर्षीय प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट प्राण कुमार शर्मा का निधन हो गया।
विज्ञापन
कैंसर से पीड़ित प्राण का इलाज साइबर सिटी के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में चल रहा था। जहां मंगलवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। बुधवार को दिल्ली स्थित पंजाबी बाग में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
गुड़गांव के साउथ क्लोज निरवाना सिटी में प्राण की बेटी शैली सूरी और दामाद पुनीत सूरी का रिहायश है। कई सालों से कैंसर से पीड़ित प्राण बीमार होने से पहले यहां अपनी बेटी के यहां रह रहे थे।
विज्ञापन
इलाज के दौरान भी अक्सर यहीं रूकते थे। 17 जुलाई को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती होने से पहले गुड़गांव मुलाकात करने आए थे।
प्राण की बहू ज्योति प्राण ने बताया कि हालत खराब होने की सूरत में अस्पताल में भर्ती में डॉक्टर अशोक मेहता इलाज कर रहे थे। इसके बाद डॉ आदर्श चौधरी की टीम ने इलाज किया लेकिन मंगलवार को अंतिम सांस ली। बुधवार सुबह शव को दिल्ली स्थित नारायण विहार ले जाया गया। दोपहर ढाई बजे पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। वो अपने पीछे पत्नी आशा प्राण, बेटा निखिल प्राण, बहू ज्योति प्राण, पोता सारांश प्राण और बेटी शैली सूरी व दामाद पुनीत सूरी को छोड़ गए हैं।
बहू संभालेगी ससुर की विरासत
‘चाचा चौधरी का दिमाग़ कंप्यूटर से भी तेज़ चलता है’ और ‘साबू को ग़ुस्सा आता है तो ज्वालामुखी फटता है।’ 1960 के दशक में कार्टूनिस्ट प्राण ने कॉमिक स्ट्रिप की विरासत अब उनकी बहू ज्योति प्राण संभालेगी। तबीयत खराब होने के बाद से बहू ससुर की विरासत संभालने लगी थी। बता दें कि पुत्र निखिल प्राण थ्री डी एनीमेशन और पत्रकारिता संस्थान चलाते हैं।
अंतिम समय में भी लिख रहे थे कॉमिक्स
पुत्रवधू ज्योति बताती है कि ससुर (प्राण) कॉमिक्स के प्रति इतना लगाव था कि वो बीते एक साल से तबीयत खराब होने के बावजूद चाचा चौधरी की नई सीरीज चाचा चौधरी बिग मैजिक लिख रहे थे। आधी से अधिक कहानी और कार्टून तैयार कर चुके थे, लेकिन पूरा करना शायद उनकी किस्मत में नहीं था। इसे अब हम लोग तैयार करेंगे। अब बाजार में नई सीरीज इस साल के अंत तक आ पाएगी। बेटे निखिल प्राण का कहना है कि पापा ने हमेशा पाठकों का ख्याल रखा है। उनकी कमी न खले इसके लिए पहले ही चाचा चौधरी, साबू जैसे अपने तमाम किरदारों के कई सीरीज उन्होंने पहले ही बना दिए थे।
प्राण का परिचय
चाचा चौधरी किरदार से मशहूर प्राण का जन्म 15 अगस्त 1938 को लाहौर के कसूर नामक कस्बे में हुआ था। उनका पूरा नाम प्राण कुमार शर्मा था, लेकिन वो प्राण के नाम से ही मशहूर हुए। वैसे उन्हें भारत का वाल्ट डिजनी भी कहा जाता था। 1960 में दिल्ली से छपने वाले अखबार मिलाप में बतौर कार्टूनिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। कॉमिक्स की दुनिया के चर्चित किरदार चाचा चौधरी को उन्होंने सबसे पहले हिंदी बाल पत्रिका लोटपोट के लिए बनाया था। बाद में कार्टूनिस्ट प्राण ने चाचा चौधरी और साबू को केंद्र में रखकर स्वतंत्र कॉमिक पत्रिकाएं भी प्रकाशित कीं।