{"_id":"6a622a17ed931b72e50cebb2","slug":"practical-exams-for-class-12-compartment-students-will-begin-on-july-20-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-147152-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बारहवीं के कंपार्टमेंट वाले छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 20 जुलाई से होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बारहवीं के कंपार्टमेंट वाले छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 20 जुलाई से होगी
विज्ञापन
-सीबीएसई ने सप्लीमेंट्री (कंपार्टमेंट) परीक्षा के साथ प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी किए
-स्कूलों को परीक्षा के दिन ही पोर्टल पर अपलोड करने होंगे अंक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बारहवीं के परिणाम में कुछ विद्यार्थियों को रिपीट इन प्रैक्टिकल (आरपी) और रिपीट इन बोथ प्रैक्टिकल व थ्योरी (आरबी) श्रेणी में रखा है। इन छात्रों के लिए कंपार्टमेंट व प्रैक्टिकल परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। कंपार्टमेंट (सप्लीमेंट्री) परीक्षा 28 जुलाई को होगी, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 जुलाई से चार अगस्त तक आयोजित की जाएंगी।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल प्रैक्टिकल में रिपीट (आरपी) वाले छात्रों को थ्योरी परीक्षा नहीं देनी होगी। उनके थ्योरी अंक पहले वाले ही मान्य रहेंगे। जिन्हें दोनों में रिपीट करना है, उन्हें प्रैक्टिकल व थ्योरी दोनों परीक्षाएं देनी होंगी।
नियमित विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा उनके संबंधित स्कूलों में होगी, जबकि निजी परीक्षार्थियों के लिए यह उनके थ्योरी परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने स्कूलों को उसी दिन अंक पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। एक बार अपलोड होने के बाद अंक अंतिम माने जाएंगे। बोर्ड ने बाहरी परीक्षक नियुक्त करने की जिम्मेदारी क्षेत्रीय कार्यालयों को सौंपी है। इस साल 1.68 लाख से अधिक छात्रों की कंपार्टमेंट आई थी।