फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Power supply will be affected by the earthquake a week.

भूकंप से सप्ताह भर प्रभावित रहेगी पावर सप्लाई

Mon, 27 Apr 2015 03:00 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 27 Apr 2015 03:00 PM IST
विज्ञापन
Power supply will be affected by the earthquake a week.
भूकंप से नेपाल में मची तबाही के बाद अब्र दिल्ली-यूपी में पावर सप्लाई एक सप्ताह तक डिस्टर्ब रहेगी। नेपाल और बिहार में पावर जेनरेशन प्लांटों की उत्पादन क्षमता प्रभावित होने से ग्रिड को सप्लाई में कमी आएगी।
विज्ञापन


हालात सामान्य होते ही नेपाल और बिहार को अतिरिक्त बिजली देनी पड़ेगी। अधिकारियों ने लोगों से सहयोग की अपील की है।

नेपाल के साथ ही बिहार और उत्तर प्रदेश में भूकंप से तबाही मची है। भूकंप के कारण जेनरेशन प्लांटों की उत्पादकता प्रभावित होने के साथ ही लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। नेपाल और बिहार में कई पावर जेनरेशन प्लांट हैं।
विज्ञापन


सतलुज जल विद्युत निगम और 900 मेगावाट के अरुण तृतीय पनबिजली संयंत्र से भारत के ग्रिड को सप्लाई मिलती है।


एसई ट्रांसमिशन एसपी राम के अनुसार नेपाल की जेनरेशन यूनिटों से भारत को मिलने वाली सप्लाई में 30 फीसदी तक की गिरावट आई है। बिहार में बिजली का उत्पादन और ट्रांसमिशन दोनों गड़बड़ा गए हैं। इससे ग्रिड को सप्लाई की कमी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरौरा परमाणु संयंत्र की दोनों यूनिटों पर भूकंप का असर नहीं

भूकंप के झटकों का परमाणु संयंत्र की दोनों यूनिटें पर कोई असर नहीं पड़ा।  संयंत्र के प्रचालन एवं सुरक्षा उपकरण भी पूर्ववत कार्य करते रहे।

एनएपीएस के निदेशक डीएस चौधरी ने बताया संयंत्र की शनिवार को संयंत्र की यूनिट एक 210 एवं यूनिट दो 220 मेगावाट विद्युत उत्पादन कर रही थी। भूकंप के झटकों के बाद संयंत्र के सभी क्षेत्रों प्रचालन एवं सुरक्षा प्रणलियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed