{"_id":"5b4375224f1c1b05278b5633","slug":"power-demand-reached-6998-mw-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के इतिहास में पहली बार 7000 मेगावाट करीब पहुंची डिमांड, गर्मी ने तोड़े सारे रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के इतिहास में पहली बार 7000 मेगावाट करीब पहुंची डिमांड, गर्मी ने तोड़े सारे रिकार्ड
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 09 Jul 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
light shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ती गर्मी में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। इस साल जून व जुलाई में अब तक के सभी रिकॉर्ड टूट चुके हैं। सोमवार दोपहर तीन बजे दिल्ली के इतिहास में यह पहली बार हुआ, जब बिजली की मांग 6998 मेगावाट तक पहुंच गई। हालांकि पिछले साल अधिकतम डिमांड 6526 मेगावाट रही थी।
विज्ञापन
बिजली कंपनियों ने अपने उपभोक्ताओं को आपूर्ति देने के लिए पर्याप्त इंतजाम का दावा किया है। कॉल सेंटर, मेेंटीनेंस समेत अन्य जरूरी सुविधाओं को भी बढ़ाया गया है। हालांकि इस साल अधिकतम सात हजार मेगावाट बिजली की मांग का अनुमान लगाया गया था। जिसकी पूर्ति के लिए दूसरे राज्यों से भी करार किया गया है। वहीं बिजली की मांग का अनुमान लगाने की भी पूरी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
बिजली कंपनियों के अधिकारियों का कहना है कि बिजली की मांग दिल्ली में लगातार बढ़ती जा रही है। 8 जून को जहां बिजली की मांग 6934 मेगावाट तक पहुंची थी, वहीं 9 जुलाई को 6998 पहुंच गई। । हालांकि इसके कारण कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित हुई, लेकिन यह बढ़ोतरी राजधानी में बिजली वितरण और संचारण प्रणाली की मजबूती को बताती है।
विज्ञापन
कब कितनी मांग रही 2018
- 9 जुलाई- 6998 मेगावाट
- 8 जून- 6934 मेगावाट
- 7 जून- 6568 मेगावाट
- 5 जून- 6562 मेगावाट
पिछले तीन वर्षों का रिकॉर्ड
- 8 जून 2017 को 6526 मेगावाट
- 1 जुलाई 2016 को 6261 मेगावाट
- 19 जून 2015 को 5846 मेगावाट