फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Power crisis: Kejriwal seek appointment with PM

बिजली संकट: PM से मिलेंगे केजरीवाल!

Wed, 11 Jun 2014 12:15 PM IST
Updated Wed, 11 Jun 2014 12:15 PM IST
विज्ञापन
Power crisis: Kejriwal seek appointment with PM

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली में पैदा बिजली संकट को लेकर जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं।

विज्ञापन


ये खबर बुधवार को आप के एक नेता ने दी। इस नेता ने एक समाचार एजेंसी से की गई बात में कहा कि पार्टी के सीनियर नेताओं ने मंगलवार को एक बैठक की थी।

इस बैठक में ये तय हुआ है कि दिल्ली में बिजली संकट को लेकर पीएम से बातचीत की जाएगी। जल्द ही पार्टी की तरफ से पीएम के एक पत्र भेजा जाएगा जिसमें उनसे मिलने के लिए अप्वाइंटमेंट मांगी जाएगी।

विज्ञापन

ट्वीट में भी थी पीएम से ‌म‌िलने की बात

Power crisis: Kejriwal seek appointment with PM

आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपना जनाधार मजबूत करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसलिए आए दिन जगह-जगह दिल्ली में पार्टी के नेता बिजली और पानी को लेकर धरना दे रहे हैं।

वहीं मंगलवार को हुई बैठक से पहले ही आम पार्टी के प्रवक्ता दीलिप के पांडे ने अपनी ट्वीट में लिखा था कि 'एक तो दिल्ली में बिजली संकट को लेकर भाजपा दस दिनों बाद जागी है ऊपर से उसने दस दिन का समय और मांग लिया है इस स्थिति से निपटने क‌े लिए। इसलिए दिल्ली की जनता की भलाई के लिए 'आप' प्रधानमंत्री से मिलेगी।'

मालूम हो कि कल केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने एलजी और अधिकारियों की आपात बैठक बुलाकर दिल्ली में आए बिजली संकट पर चर्चा करने के बाद अपनी प्रेस कांफ्रेंस में बिजली संकट से निपटने के लिए 15 दिनों का समय मांगा था।

कांग्रेस भी दे रही ‌बिजली संकट के ‌खिलाफ धरना

Power crisis: Kejriwal seek appointment with PM

बिजली को लेकर हो रही सियासत में कांग्रेस भी पीछे नहीं है। आज कांग्रेस बिजली संकट के खिलाफ धरने पर बैठी है।

उसका कहना है कि हमारे शासनकाल में तो पूरे दस साल बिजली निर्बाध रही अब क्या हो गया है। अगर ये संकट आंधी तूफान के कारण है तो सरकार इतने दिनों से क्या कर रही थी।

कांग्रेस की इस धरने की वजह से शहर में कई जगहों पर जाम भी लग गया है। इस कारण से आम लोगों को भारी ट्रै‌फिक का समना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

गजनी की आ‌मिर खान हो गई है भाजपा

Power crisis: Kejriwal seek appointment with PM

बिजली कटौती पर लोगों का आक्रोश अब बढ़ने लगा है। बीती रात दिल्ली के भजनपुरा इलाके में बिजली कटौती को लेकर लोगों ने जमकर बवाल काटा। गुस्साई भीड़ ने एक डीटीसी बस में तोड़फोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया।

कई इलाके ऐसे थे जहां लोगों ने सड़कों को जाम कर प्रदर्शन किया। वहीं कई जगह लोग गर्मी से राहत पाने के लिए सड़क तक पर सोए। बिजली को लेकर आज भी लोगों का धरना प्रदर्शन जारी है।

वहीं आप के नेता संजय सिंह का बयान आया है कि बीजेपी गजनी की आमिर खान हो गई है वो अपने सारे वादे भूलती जा रही है। दिल्ली अंधेरे में घिर चुकी है और ऊर्जा मंत्री लोगों को मुख्य मुद्दे से भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मीटिंग भी बुलाई तो संकट के ‌दस दिनों बाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed