फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pour kerosene oil man burnt alive

केरोसीन डालकर युवक को जिंदा जला डाला

Thu, 12 Feb 2015 12:42 PM IST
Updated Thu, 12 Feb 2015 12:42 PM IST
विज्ञापन
Pour kerosene oil man burnt alive

गोविंदपुरी के तुगलकाबाद में केरोसीन डालकर युवक को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। आग की लपटों में घिरा युवक इधर-उधर भागता रहा। युवक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी कुछ ही घंटों बाद मौत हो गई।

विज्ञापन


बुधवार को युवक  के शव का पोस्टमार्टम हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विक्रम (25) गली नंबर-छह, हनुमान विहार ओल्ड फरीदाबाद में रहता था और कंप्यूटर हार्डवेयर का काम करता था। उसकी शादी प्रजापति मोहल्ला, तुगलकाबाद दिल्ली में रहने वाली युवती से हुई थी। उसका करीब चार वर्ष से तलाक का मामला चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को वह दिल्ली अपनी ससुराल आया था

Pour kerosene oil man burnt alive

विक्रम सोमवार को दिल्ली अपनी ससुराल आया था। ससुराल में वह आग की लपटों में घिर गया। आग की लपटों में वह इधर-उधर भागता रहा। 60 फीसदी जली हालत में उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने मंगलवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विक्रम ने दम तोड़ने से पहले डॉक्टर को दिए बयान में कहा है कि उसे ससुराल में जलाया गया है। किसी ने उसके ऊपर केरोसीन डाल दिया और फिर आग लगा दी। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने डॉक्टर के बयान पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया था।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब विक्रम की मौत हो गई। ऐसे में पुलिस हत्या का मामला दर्जकर करेगी। पुलिस टीम ये पता कर रही है कि जिस समय विक्रम ससुराल गया था उस समय ससुराल में कौन-कौन लोग थे। ससुराल में केरोसीन कहां से आया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तफ्तीश के बाद ही जल्द ही किसी की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed