फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Potency test of Premoday Khaka accused of misdeeding a minor in Delhi positive

बुराड़ी दुष्कर्म मामले में नया खुलासा: न्यू उस्मानपुर में भी हुई थी दरिंदगी, खाका का पोटेंसी टेस्ट पॉजिटिव

Sat, 16 Sep 2023 08:01 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 16 Sep 2023 08:01 AM IST
सार

छताछ में नाबालिग ने दावा किया है कि 2018 से 2020 के बीच न्यू उस्मानपुर इलाके में जहां वह रह रही थी, वहां कुछ लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Potency test of Premoday Khaka accused of misdeeding a minor in Delhi positive
आरोपी प्रेमोदय खाका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के बुराड़ी में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किए गए दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में तैनात रहे उप-निदेशक के मामले में नया खुलासा हुआ है। पूछताछ में नाबालिग ने दावा किया है कि 2018 से 2020 के बीच न्यू उस्मानपुर इलाके में जहां वह रह रही थी, वहां कुछ लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस खुलासे के बाद न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। उधर, इस मामले में गिरफ्तार आरोपी अधिकारी की पोटेंसी टेस्ट रिपोर्ट आ गई है। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव है। यानि अधिकारी शारीरिक संबंध बनाने में सक्षम है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 13 अगस्त को बुराड़ी इलाके में 17 साल की नाबालिग ने दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में तैनात रहे उप-निदेशक प्रेमोदय खाका (51) के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की थी। जिसमें पीड़िता ने आरोप लगाया कि उनके पिता की मौत के बाद पिता के दोस्त रहे अधिकारी ने बुराड़ी स्थित अपने घर रहने के लिए बुला लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां उन्होंने अक्तूबर 2020 से फरवरी 2021 के बीच दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। उसने आरोप लगाया कि अधिकारी की पत्नी ने उसे गर्भपात करवाने के लिए गोली दी थी। बुराड़ी थाना पुलिस ने शिकायत पर अधिकारी रहे प्रेमोदय खाका और उनकी पत्नी के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन

अब पीड़िता ने दावा किया कि जब वह न्यू उस्मानपुर स्थित अपने घर में रहती थी, इस दौरान कुछ लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने पीड़िता की काउंसिलिंग करवाई और उसका बयान लिया। इसके बाद बुधवार को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पीड़िता ने पांच लड़कों को नामजद किया है। उत्तरी पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed