{"_id":"1611bf1682bb6825b404f7c003fafc42","slug":"post-office-will-be-modern","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदल जाएगा डाकिए की शर्ट और साइकिल का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल जाएगा डाकिए की शर्ट और साइकिल का रंग
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 22 Feb 2014 05:14 PM IST
विज्ञापन
डाक विभाग का आधुनिकीकरण शुरू होने के बाद कर्मचारियों को भी मॉडर्न बनाए जाने की योजना है। डाकघर में आनेवाले उपभोक्ताओं से जहां डाककर्मी सलीके के साथ बातचीत करेंगे, वहीं डाकघर से संबंध बढ़ाने पर भी जोर देंगे।
विज्ञापन
विभाग की ओर से कर्मचारियों को तेजी के साथ काम करने, ग्राहकों की बात ध्यान से सुनने और अच्छे व्यवहार के गुर सीखाने को लेकर भी पाठशाला लगाई जाएगी। विभाग की योजना खासतौर से डाकिये के शर्ट और साइकिल में परिवर्तन करने की है।
विज्ञापन
अगर योजना परवान चढ़ी तो हर डाकिये को मोपेड या मोटर साइकिल भी दी जा सकती है। साथ ही दिल्ली में पुराने हो चुके सभी पोस्ट बॉक्स और लेटर बॉक्स को बदलने की कवायद भी जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
डाक विभाग दिल्ली के निदेशक अदनान अहमद का कहना है कि विभाग का आधुनिकीकरण तेजी से जारी है। पुराने पोस्ट बॉक्स और लेटर बॉक्स को भी नया करने की योजना है।