फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Post mortem report revealed, broken ribs caused of death of child

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, पसली टूटने से हुई बच्ची की मौत

Tue, 15 Dec 2015 03:51 AM IST
Updated Tue, 15 Dec 2015 03:51 AM IST
विज्ञापन
Post mortem report revealed, broken ribs caused of death of child

शकूर बस्ती सीमेंट साइट पर झुग्गी तोड़ने के दौरान बच्ची की कथित मौत के मामले में केस दर्ज का लिया गया है। बच्ची के पिता की शिकायत पर पंजाबी बाग थाना में लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भारी वस्तु  के शरीर पर आघात से पसली टूटने से मौत होने की बात कही गई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद अनवर (26) शकूर बस्ती स्थित झुग्गी में अपनी पत्नी सफीना खातून और तीन बच्चे जैनम (5), नूर मोहम्मद (साढ़े तीन साल) और रूकैया (7 माह) के साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापस कमरे में आने पर उसने देखा कि...

Post mortem report revealed, broken ribs caused of death of child

पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि जब उसे पता चला कि शकूर बस्ती स्थित झुग्गियों को तोड़ा जाना है। रेलवे ने सभी झुग्गी पर नोटिस चस्पा कर दिया है।

वह जाने के लिए अपना सारा सामान एक गठरी में बांधने लगा। गठरी को उसने बिस्तर पर रखकर दूसरे कमरे से सामान निकालने लगा।

वापस कमरे में आने पर उसने देखा कि बिस्तर पर रखी गठरी नीचे सो रही उसकी सात माह की बेटी के ऊपर गिर गई है।

अतिक्रमण हटाने की प्रकिया से पहले ही मौत हो गई थी

Post mortem report revealed, broken ribs caused of death of child

गठरी को हटाने पर देखा कि बच्ची की सांस चल रही है। लोगों की मदद से उसे भगवान महावीर अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


अनवर की इस शिकायत पर पंजाबी बाग थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं संयुक्त आयु्क्त दक्षिण पश्चिम के मुताबिक बच्ची की मौत अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया से पहले हो गई थी।

दोनों घटनाएं एक दूसरे से जुड़ी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि चोट और आघात से बच्ची की मौत हुई है। बच्ची की मौत सुबह साढ़े नौ बजे हो गई। बच्ची को लेकर उसके परिजन साढ़े दस बजे अस्पताल पहुंचे। थाने से पुलिसकर्मी साढ़े दस बजे निकले और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया दोपहर में शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed