फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   possibility of rain and hail in Delhi-NCR on 11 and March 12

होली से मौसम फिर लेगा करवट, 11 मार्च व 12 मार्च को बारिश व ओले पड़ने की संभावना

Sun, 08 Mar 2020 07:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 08 Mar 2020 07:41 PM IST
सार

-सोमवार से तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान
-रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री रहा कम

विज्ञापन
possibility of rain and hail in Delhi-NCR on 11 and March 12
दिल्ली बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में बीते दो दिन पहले हुई बारिश ने पहले ही चढ़ते पारे पर ब्रेक लगा रखा है। अब एक बार फिर होली से मौसम फिर से करवट लेगा। होली से ही आसमान में बादल छाने और बिजली चमकने की संभावना जताई जाएगी। इसके बाद 11 व 12 मार्च को बारिश व ओले पड़ने का अनुमान है। सोमवार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान तापमान सामान्य से चार डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया है। आठ मार्च को बीते आठ सालों में सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।  

विज्ञापन


दिल्ली में रविवार की सुबह घनी धुंध पड़ी। इससे दिसंबर-जनवरी की सर्दी का आभास हुआ। घने कोहरे के कारण सुबह सड़कों पर आवाजाही कम रही। हालांकि 10 बजे के बाद धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली। बीते दिनों हुई बारिश से तापमान अभी भी सामान्य से कम ही दर्ज हो रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीते आठ सालों में आठ मार्च को सबसे कम अधिकतम तापमान रविवार को दर्ज हुआ। 
विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 13 डिग्री दर्ज हुआ था। मौसम विभाग की मानें तो एक बार फिर से मौसम में बदलाव होगा। इस कारण 10 मार्च से तापमान तो बढ़ेगा लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और बिजली चमकने की संभावना है। इसके बाद 11 व 12 मार्च को बारिश, ओले के साथ-साथ 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज का तापमान
पूर्वानुमान: आसमान साफ रहेगा व सुबह से 20-25 किलोमीटर प्रतिघंटेकी रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलेंगी।
अधिकतम तापमान: 24.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 11.1 डिग्री सेल्सियस
09 मार्च को सूर्यास्त: शाम 6:26 मिनट
10 मार्च को सूर्योदय: सुबह 6:36 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed