फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Possession at the time of default of anger bursting of the allottees

समय पर पजेशन न देने पर फूटा आवंटियों का गुस्सा

Mon, 02 Jun 2014 12:32 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 02 Jun 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
Possession at the time of default of anger bursting of the allottees

क्रॉसिंग्स रिपब्लिक में समय पर पजेशन न देने और टाल मटोल रवैया अपनाने से नाराज आवंटियों का गुस्सा बिल्डर के खिलाफ फूट पड़ा। आवंटी सेविअर्स बिल्डर के ऑफिस में घुस गए और नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन


हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनो पक्षों को बैठाकर बातचीत की तब मामला शांत हुआ।

क्रॉसिंग्स रिपब्लिक की सेविअर्स सोसायटी के आवंटी फ्लैट्स पर अभी तक कब्जा नहीं ले पाए हैं। रेजीडेंट्स का आरोप है कि बिल्डर ने बुकिंग करते वक्त आश्वस्त किया था दिसंबर 2012 में फ्लैट्स पर पजेशन दे दिया जाएगा।
विज्ञापन


निर्धारित समय सीमा से दो वर्ष अधिक बीत जाने पर भी न तो पजेशन मिला है और न ही फ्लैट्स बनकर तैयार हुए हैं। कई बार शिकायत की गई, मगर बिल्डर टाल-मटोल करता रहा। कई बार मीटिंग हुई और हर बार पजेशन की नई तारीख दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवंटियों का यह भी कहना था कि बिल्डर ने तय मंजिला से अधिक मंजिला बना दी हैं। बिल्डर अब मामले को लंबा खींचने की कोशिश कर रहा है। वह चाहता है कि रेजीडेंट्स एनओसी पर साइन करके दें, ताकि वह खाली पड़ी जमीन पर नए टॉवर बना सके।


इधर सेविअर्स कंपनी के एग्जीक्यूटिव मैनेजर सेल्स अतुल वशिष्ठ ने बताया कि रेजीडेंट्स को पजेशन की दो डेट मार्च 2015 और जून 2015 दी गई है। प्रोजेक्ट लेट हुआ क्योंकि जीडीए द्वारा सस्ते फ्लैट्स बनाकर देने की नया क्लॉज लगाया गया। अब धीरे-धीरे सब कुछ पटरी पर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed