फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Positive use of public curfew for the first time

पहली बार जनता कर्फ्यू का हुआ सकारात्मक प्रयोग, इस बार कोई विरोध नहीं

Mon, 23 Mar 2020 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवनीत शरण, नई दिल्ली
नवनीत शरण, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Mar 2020 05:29 AM IST
विज्ञापन
Positive use of public curfew for the first time
जनता कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला

जनता कर्फ्यू तो पहले भी लगता था, लेकिन इस तरह का कर्फ्यू सिर्फ विरोध के लिए होता था। देश में पहली बार इसका प्रयोग सकारात्मक किया गया। सेवा करने वालों के सम्मान में किया गया और देशवासियों ने इसका समर्थन किया। आपातकाल में आह्वान जरूर किया गया, लेकिन इसका असर नहीं हुआ था।

विज्ञापन


जनता कर्फ्यू यूं तो आजादी की मांग को लेकर और आजादी के बाद संपूर्ण क्रांति के वक्त गुजरात और दिल्ली में भी हुआ, लेकिन यह सत्ता के विरोध में हुआ था। दिल्ली के तिहाड़ में भी इस तरह का कर्फ्यू राजनीतिक बंदियों ने किया था। जब जोर-जोर से थाली पीटी गई थी। 
विज्ञापन


समाजसेवी धर्मवीर शर्मा कहते हैं कि जनता कर्फ्यू गुजरात और जेपी आंदोलन के समय में भी हुआ था, लेकिन सम्मान में जनता कर्फ्यू पहली बार देखने को मिला। टकराव सत्ता से नहीं था, बल्कि देशहित में था। उस समय इस तरह के कर्फ्यू लगाने वालों को सरकार की नजर में गदर समझा जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा बताते हैं कि जुलाई 1975 में तिहाड़ में यह प्रयोग आपातकाल के विरोध में हुआ था। बंदियों को सी ग्रेड के वार्ड में रखा गया था। इसी के खिलाफ बंदियों ने जमकर थाली बजाकर जेल प्रशासन के विरोध में किया। हालांकि, उस दौरान जेल प्रशासन ने अन्य कैदियों को खुला छोड़ दिया। 

कैदियों ने राजनीतिक कैदियों की जमकर पिटाई करवाई। किसी के हाथ टूटे तो किसी सिर फटा। बाद में यह मामला पूर्व केंद्रीय मंत्री शांति भूषण ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया। इसके बाद ही अदालत ने यह आदेश दिया कि राजनीतिक बंदियों को बी-क्लास का वार्ड दिया जाए। इस प्रोटेस्ट का लाभ मिला।


गुजरात में इसका प्रयोग छात्र नेता महेश जॉनी ने 1974 में किया था। भ्रष्टाचार के खिलाफ थाली और शंख बजाकर आंदोलन किया। यह भी विरोध में हुआ था। पाकिस्तान के बादशाहपुर से आए मोहनलाल बताते हैं कि इस तरह का प्रयोग पहली बार देखने को मिला। राजनीतिक लोग ही जनता कर्फ्यू करते थे। इस बार थाली बजाना जबरदस्ती नहीं रहा, चौकस रहने के लिए लोगों ने किया। सकारात्मक प्रयोग पहली बार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed