{"_id":"69ebb1d4647019f55e0c717c","slug":"posing-as-a-delhi-police-officer-a-shopkeeper-was-kidnapped-and-released-after-demanding-a-ransom-of-rs-15-lakh-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1006-123614-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस का अधिकारी बनकर दुकानदार का किया अपहरण, 1.5 लाख रपये फिरौती लेकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस का अधिकारी बनकर दुकानदार का किया अपहरण, 1.5 लाख रपये फिरौती लेकर छोड़ा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। बहीन थाना क्षेत्र में दिल्ली पुलिस का अधिकारी बनकर एक युवक का अपहरण कर उससे फिरौती वसूलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने युवक को बंधक बनाकर परिजनों से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ा। इसके साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। गांव रूपनगर नाटोली निवासी फारुख ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 30 वर्षीय बेटा मोईन गांव में परचून की दुकान चलाता है। 11-12 अप्रैल की रात कुछ लोग बोलेरो गाड़ी में आए और उसके बेटे को जबरदस्ती उठाकर ले गए। पीड़ित के अनुसार कुछ देर बाद मोईन के फोन से कॉल आया और बताया कि उसे दिल्ली पुलिस ने पकड़ा है और अगर उसे छुड़ाना है तो तीन लाख रुपये लेकर भिवाड़ी पहुंचो। इसके बाद फारुख अपने गांव के सरपंच इमरान और नंबरदार विष्णु के साथ भिवाड़ी पहुंचा, जहां आरोपियों ने पहले पैसे देने की शर्त रखी।
फारुख का कहना है कि उसने आरोपियों को 1.50 लाख रुपये दे दिए। पैसा देने के करीब 20 मिनट बाद उसके बेटे को छोड़ दिया गया। जाते समय आरोपियों ने धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। शिकायत में फारुख ने आरोप लगाया है कि इस वारदात में मुस्तुफा, मोईन, सरफराज, वसीम (सभी निवासी जिला नूंह), आसीफ निवासी जुरहेड़ा (राजस्थान) तथा आकील, ईरसाद और अंसार शामिल हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।