फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Popular folk singer Sharda Sinha admitted to Delhi AIIMS

Sharda Sinha: वेंटिलेटर पर शारदा सिन्हा, बेटे ने कहा- मां की हालत गंभीर, एम्स के डॉक्टरों के संपर्क में PM

Tue, 05 Nov 2024 12:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 05 Nov 2024 12:04 AM IST
सार

शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर भावुक होते हुए कहा कि इस बार ये सच्ची खबर है। मां वेंटिलेटर पर हैं। अभी मैंने कन्सेंट साइन किया है। प्रार्थना जारी रखिए। बहुत बड़ी लड़ाई में मां जा चुकी हैं। इस बार काफी मुश्किल है।

विज्ञापन
Popular folk singer Sharda Sinha admitted to Delhi AIIMS
शारदा सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छठ पर्व शुरू होने से एक दिन पहले पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत देर शाम अचानक खराब हो गई। उन्हें वेंटीलेटर पर भर्ती करना पड़ा। उनके बेटे ने तीन मिनट का एक वीडियो जारी कर दावा किया कि इस बार मां की हालत गंभीर है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्होंने लोगों से मां के लिए दुआ मांगने की अपील की है। 

विज्ञापन

हालांकि एम्स अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा। जबकि डॉक्टरों का दावा है कि देर शाम उनकी तबियत गंभीर हो गई थी और उन्हें आईसीयू पर भर्ती करने की तैयारी की गई। वह अभी एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती हैं और ब्लड कैंसर से जूझ रही हैं। यहां भर्ती किए जाने के बाद उनकी सेहत में कुछ सुधार हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर भावुक होते हुए कहा कि इस बार ये सच्ची खबर है। मां वेंटिलेटर पर हैं। अभी मैंने कन्सेंट साइन किया है। प्रार्थना जारी रखिए। बहुत बड़ी लड़ाई में मां जा चुकी हैं। इस बार काफी मुश्किल है। डॉक्टरों की टीम हर संभव कोशिश कर रही है। डॉक्टरों की माने तो फिलहाल शारदा सिन्हा डॉक्टर की टीम के निगरानी में है।

विज्ञापन

बता दें कि शारदा सिन्हा करीब सात साल से मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं। यह एक तरह ब्लड कैंसर है। उनकी तबीयत बिगड़ने पर 26 अक्टूबर को एम्स के कैंसर सेंटर में भर्ती किया गया था। तब उन्हें आक्सीजन सपोर्ट पर रखना पड़ा था। बाद में प्राइवेट वार्ड में स्थानांतरित किया गया।

बेटे ने जारी किया वीडियो
शारदा सिन्हा की गंभीर हालत के बीच उनके बेटे ने सोशल मीडिया पर गीत 'दुखवा मिठाईं छठी मैया, रउए आसरा हमार' का वीडियो एम्स से जारी किया गया। कुछ दिन पहले इसी गाने का ऑडियो जारी किया गया था। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा है कि मां की स्वास्थ्य संबंधी लड़ाई जारी है। इस बीच वह एक छोटा सा प्रयास कर मां के नए छठ गीत पोस्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस छठ गीत का आडियो तीन-चार माह पहले रिकार्ड हुआ था। वीडियो रिकार्ड नहीं हो पाया था। शारदा सिन्हा के पुराने वीडियो व छठ के फुटेज से इस छठ गीत का वीडियो तैयार किया गया है।

शारदा सिन्हा की सेहत का पीएम ने जाना हाल
प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा का एम्स में इलाज चल रहा है। उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और इलाज कर रहे डॉक्टरों से सीधे संपर्क में हैं। उन्होंने इलाज कर रही टीम के माध्यम से उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed