Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Polluted air is damaging heart health, leading to an increase in patients at hospitals.

Delhi NCR News: प्रदूषित हवा बिगाड़ रही दिल की सेहत, अस्पतालों में बढ़े मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली में हार्ट संबंधी समस्याओं के साथ ओपीडी पहुंच रहे लोग, बुजुर्गों और पहले से हृदय रोगियों को अधिक खतरा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण का असर अब लोगों की दिल की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। अस्पतालों की ओपीडी में इन दिनों दिल की धड़कन तेज होना, सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी और घबराहट जैसी शिकायतों के साथ मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, प्रदूषित हवा में लंबे समय तक रहने से हृदय और सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसका सबसे अधिक असर बुजुर्गों और पहले से हृदय रोग से पीड़ित लोगों पर पड़ता है।
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक कुमार के मुताबिक, वायु प्रदूषण का प्रभाव केवल फेफड़ों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह हृदय और रक्त वाहिकाओं को भी नुकसान पहुंचाता है। पीएम 2.5 जैसे बेहद महीन प्रदूषक कण शरीर में सूजन और ऑक्सिडेटिव तनाव बढ़ाते हैं। इससे रक्तचाप और दिल की धड़कन प्रभावित हो सकती है। वहीं, पहले से हृदय रोग से पीड़ित मरीजों की परेशानी बढ़ने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने सलाह दी है कि प्रदूषण का स्तर अधिक होने पर अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। खासतौर पर सुबह और शाम खुले में टहलने या व्यायाम करने से परहेज करें। जरूरी होने पर अच्छी गुणवत्ता वाला एन-95 मास्क पहनें और घर के अंदर भी धूल व धुएं से बचाव रखें। विशेषज्ञों ने चेताया है कि सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी या दिल की धड़कन असामान्य होने पर लापरवाही न करें। ऐसी स्थिति में तत्काल चिकित्सकीय सहायता लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed