फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Politics over calling teachers at swearing-in ceremony

शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षकों को बुलाने पर राजनीति गर्म, अटेंडेंस को लेकर पीछे हटी सरकार

Sat, 15 Feb 2020 10:11 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 15 Feb 2020 10:11 PM IST
सार

  • शिक्षकों को बुलाए जाने पर राजनीति गरमा गई है
  • उपराज्यपाल से हस्तक्षेप करने की उठी मांग 
  • शिक्षकों के अटेंडेंस मामले में पीछे हटी सरकार

विज्ञापन
Politics over calling teachers at swearing-in ceremony
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Social Media

विस्तार

अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में सरकारी स्कूल के शिक्षकों को बुलाए जाने पर राजनीति गरमा गई है। एक तरफ जहां सरकारी स्कूल शिक्षक संघ ने इस फरमान को लेकर आपत्ति जताई है तो दूसरी तरफ भाजपा ने दिल्ली के उपराज्यपाल से हस्तक्षेप करने की मांग की है। साथ ही कहा कि अलोकतांत्रिक तरीके से जारी किए गए सर्कुलर का उपराज्यपाल संज्ञान लें। 

विज्ञापन


रविवार को रामलीला मैदान मे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में सरकारी स्कूल के शिक्षकों को भी आने को कहा गया है। शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रत्येक स्कूल के प्रिंसिपल को अपने साथ 20 शिक्षक लाने के निर्देश हैं। रविवार का दिन होने के कारण शिक्षकों का अवकाश है। ऐसे में शपथ ग्रहण में शामिल होने को लेकर शिक्षक आपत्ति जता रहे हैं।
विज्ञापन


सरकारी स्कूल शिक्षक संघ के महासचिव अजय वीर यादव का कहना है कि पहली बार शपथ ग्रहण समारोह में छुट्टी के दिन अनिवार्य रूप से एक स्कूल से कम से कम 20 शिक्षक व स्कूल प्रमुख को बुलाना निंदनीय है। यादव ने इसे तुगलकी फरमान बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे हटी दिल्ली सरकार
वहीं, शिक्षकों को शपथ ग्रहण में बुलाने पर विवाद के बाद दिल्ली सरकार एक कदम पीछे हटते दिख रही है। सरकार ने अब यह फैसला लिया है कि शिक्षकों का अटेंडेंस नहीं लिया जाएगा। 

भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। गुप्ता ने ट्वीट कर कहा है कि सरकारी शिक्षकों को निर्देश जारी कर समारोह में बुलाना अलोकतांत्रिक है। सम्मान देने और जबरन बुलावा देने में फर्क होता है। आम आदमी पार्टी के तानाशाही रवैये का भाजपा विरोध करती है। केजरीवाल शिक्षकों का अपमान करना बंद करें।

भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को भरोसा नहीं है कि उनके समारोह में लोग आएंगे। 600 बस की व्यवस्था की गई है और 6000 लोगों के खाने का इंतजाम किया गया है। 

बेवजह तूल देने की जरूरत नहीं : सिसोदिया
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पिछले पांच साल में शिक्षा के क्षेत्र में जो भी बदलाव हुए हैं उसमें शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों की बड़ी भूमिका रही है। वह इसे महसूस भी करते है। आम आदमी पार्टी के जीतने के बाद बहुत सारे शिक्षकों के संदेश आए हैं कि वह शपथ ग्रहण में शामिल होना चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल ने खुद भी पूरी दिल्ली को समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। जिसे दिक्कत है वह नहीं भी आ सकता है। इस तरह के बेवजह के मसलों को तूल देने की जरूरत नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed