फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Politicians were canvassing laid siege Bgaang

वोट मांगने आए नेता तो घेरकर भगाएंगे ग्रामीण

Sat, 01 Mar 2014 06:09 PM IST
अमर उजाला, बुलंदश्ाहर
अमर उजाला, बुलंदश्ाहर Updated Sat, 01 Mar 2014 06:09 PM IST
विज्ञापन
Politicians were canvassing laid siege Bgaang
चार तहसीलों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की बदहाली से नाराज तीन गांव वालों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, गांव वालों ने यह स्पष्ट किया है कि अगर इस बार नेता गांव में वोट मांगने आ गए तो उनका घेराव कर भगा देंगे।

आरोप लगाया कि बीते 25 साल से जनप्रतिनिधि उन्हें ठग रहे हैं। हर चुनाव में नेता तमाम सारे वादे करके जाते हैं और जीतने के बाद पलट कर देखते भी नहीं।

हसनपुर, भोयरा, रखेड़ा निवासी रामवीर सिंह, मनवीर सिंह, राम प्रसाद, वीरबल, नंदलाल, धर्मवीर, प्रवीन, महेश, महराज, सहदेव, खिच्चू ने बताया कि खुर्जा, जेवर, जहांगीरपुर और सिंकदराबाद को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का पिछले 25 सालों से निर्माण नहीं कराया गया है।

हर बार चुनाव के दौरान प्रत्याशी संपर्क मार्ग पर निर्माण कराने की शर्त पर वोट मांगने आते हैं लेकिन चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधि दोबारा शक्ल दिखाने भी नहीं आते।
विज्ञापन


संपर्क मार्ग की हालत जर्जर होने के कारण वहां से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। इसी से गुस्साए तीन गांवों के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि इस बार वोट मांगने आने वाले प्रत्याशियों को घेराव कर भगाया जाएगा। ग्रामीणों ने डीएम और चुनाव आयोग को पत्र लिखकर चुनाव बहिष्कार के संबंध में सूचित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed