वोट से पहले बाउंसर मांग रहे नेताजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी मौसम में नेताओं को अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। फिलहाल, सुबह घर से निकलने और देर रात वापस आने तक नेताओं की सुरक्षा का जिम्मा बाउंसर संभाल रहे हैं।
लेकिन हाल में घटी कई घटनाओं को लेकर सभी खासे डरे-सहमे हुए हैं ऐसे में नेताजी भी अपने बाउंसरों की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। चर्चा तो यह भी है कि सभी प्रत्याशियों के घोषणा के बाद बाउंसरों की मांग और तेज होगी।
इसलिए लगभग सभी नेता अपने प्रचार अभियान के दौरान क्षेत्र और रैली के हिसाब से बाउंसरों को रखने की योजना बना रहे हैं। जिसमें छोटे-बड़े नेता आधा से दो दर्जन बाउंसरों की डिमांड कर रहे हैं।
योगेंद्र यादव के मुंह पर पोती थी स्याही
हाल में ही AAP नेता योगेंद्र यादव पर काली स्याही फेंकने की घटना और इससे पहले सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को थप्पड़ मारने की कोशिश समेत कई नेताओं पर जूते फेंकने की घटना घट चुकी है।
इससे जनता के बीच में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे प्रत्याशियों के भीतर भी डर बैठा हुआ है कि कहीं बेवजह किसी ने ऐसा की कांड कर दिया तो इज्जत धुल जाएगी।
राम क्रिएशन सिक्योरिटी एजेंसी संचालक विशाल शर्मा के मुताबिक, बाउंसरों की डिमांड बढ़ रही है। हर दिन राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता संपर्क कर रहे हैं।
विरोधियों से लगने लगा है डर
विशाल ने बताया कि चुनाव प्रचार में रोड शो, रैली, और जनसंपर्क अभियान के लिए सिक्योरिटी की मांग की जा रही है। एक अन्य प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी संचालक ने बताया कि चुनावों से पहले हुए घटनाओं को देखते हुए भी नेता बाउंसरों की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बाउंसरों की बढ़ती मांग और चुनौतियों को देखते हुए उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बदले राजनीतिक पार्टियां मोटी रकम देने को भी तैयार है। ऐसे में इस बार चुनावों में नेताओं के साथ उनकी ‘बाउंसरगिरी’ भी खूब देखने को मिलेगी।
इनेलो नेता मनोज यादव का कहना है कि चुनाव के मौसम में थोड़ा जलवा भी होना चाहिए। विरोधी पर्टियों की ओर से किसी जनसभा में क्या हंगामा खड़ा कर दिया जाए इससे निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था तो जरूरी ही है।