फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   politician relative got inter cadre appointment, then why not me '

'राजनेता के रिश्तेदार को मिली इंटर कैडर तैनाती, तो मुझे क्यों नहीं'

Tue, 19 Apr 2016 04:38 AM IST
पवन कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
पवन कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Apr 2016 04:38 AM IST
विज्ञापन
politician relative got inter cadre appointment, then why not me '
Sanjeev Chaturvedi

उत्तराखंड कैडर के भारतीय वन सेना के अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (कैट) में शपथ पत्र दाखिल कर कहा है कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) से उनका भरोसा उठ गया है।

विज्ञापन


शपथ पत्र में उन्होंने सवाल उठाया है कि किस प्रकार एसीसी द्वारा नियम-कानून से उलट स्पेशल केस बता उत्तर प्रदेश के बड़े राजनीतिक परिवार के एक रिश्तेदार की इंटर कैडर प्रतिनियुक्ति कर कर दी जाती है। जबकि उनके द्वारा सारी योग्यता पूरी करने और अदालती आदेश के बावजूद उनकी इंटर कैडर प्रतिनियुक्ति नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली (एम्स) में पूर्व सीवीओ व मौजूदा समय में बतौर डिप्टी सेक्रेटरी कार्यरत संजीव चतुर्वेदी ने कैट में शपथ पत्र दाखिल कर प्रधानमंत्री और एसीसी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें परेशान किया जा रहा है

politician relative got inter cadre appointment, then why not me '
संजीव चतुर्वेदी

उन्होंने कहा कि एम्स सीवीओ पद से हटाने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने तत्कालीन स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री से 23 अगस्त 2014 को फोन पर बात की, उसके बाद से उनकी स्थिति और खराब हो गई। उन्हें परेशान किया जा रहा है और काफी समय से बिना काम के रखा गया है।

शपथ पत्र में कहा गया है कि कैसे तमिलनाडु कैडर के वर्ष-2011 बैच के आईएएस अधिकारी अजय यादव के मामले को स्पेशल केस बता कर तीन साल के लिए इंटर कैडर प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया। यह यूपी के एक बड़े राजनैतिक परिवार के नेता के नजदीकी रिश्तेदार हैं।

ऐसे ही गुजरात कैडर के वर्ष-1998 बैच के आईएएस अधिकारी मो. शाहीद को उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री का ओएसडी बना दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि एसीसी के पास कुल 19 मामले इंटर कैडर प्रतिनियुक्ति के लिए भेजे गए थे जो नियम-कानून पर खरे नहीं उतर रहे थे लेकिन इनमें से 14 अर्जियों को स्वीकार कर लिया गया।

हर काम के लिए लेना पड़ रहा है अदालत का सहारा

politician relative got inter cadre appointment, then why not me '

संजीव ने शपथ पत्र में केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि कई मंत्रालयों के सचिव के साथ-साथ कैबिनेट सेक्रेटरी भी डर कर काम कर रहे हैं। एक राज्य सरकार पर भी डर कर काम करने का आरोप लगाया है।

दरअसल, उत्तराखंड सरकार की ओर से संजीव के दिल्ली प्रतिनियुक्ति पर भेजने के मामले में पहले एनओसी जारी किया गया, फिर उसे रद्द कर दिया गया और बाद में फिर से संजीव के पक्ष में एनओसी जारी किया गया। संजीव ने कहा कि हर काम के लिए उन्हें अदालत का सहारा लेना पड़ रहा है।

शपथ पत्र में कहा गया है कि यह सब उनके खिलाफ इसलिए किया जा रहा है क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती से काम किया और कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि एक केंद्रीय मंत्री और एम्स के तत्कालीन डिप्टी डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन (डीडीए) और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के एक आला अधिकारी के बीच भ्रष्टाचार को लेकर संबंधों का खुलासा किया यह एक बड़ी वजह है, जिसकी वजह से मुझे परेशान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed