{"_id":"691c97f9614374dce101c19f","slug":"political-temperature-rises-as-congress-candidates-election-office-in-narayana-is-barred-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-112999-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नारायणा में कांग्रेस उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय पर रोक से राजनीतिक तापमान बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नारायणा में कांग्रेस उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय पर रोक से राजनीतिक तापमान बढ़ा
विज्ञापन
कांग्रेस ने लगाया भाजपा पर दबाव का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी उपचुनाव को लेकर नारायणा वार्ड में राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा हार के डर से प्रशासनिक तंत्र और चुनाव आयोग का दुरुपयोग कर विपक्ष पर दबाव बना रही है। कांग्रेस उम्मीदवार मनोज कुमार तंवर के चुनाव कार्यालय की अनुमति रद्द किए जाने को उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
देवेंद्र यादव के अनुसार, 10 नवंबर को कांग्रेस उम्मीदवार मनोज कुमार तंवर ने नारायणा गांव स्थित क्लब रोड पर डब्ल्यूजेड-572एच, ग्राउंड फ्लोर की 300 वर्ग फुट जगह 10-30 नवंबर तक किराये पर लेने के लिए रेंट एग्रीमेंट किया था और 5,000 रुपये अग्रिम भी चुका दिए थे।
इसके बाद 16 नवंबर को उन्होंने चुनाव कार्यालय खोलने की अनुमति के लिए आवेदन किया। लेकिन डीईओ (डीएम नई दिल्ली) ने इस आवेदन को खारिज कर दिया, जबकि कांग्रेस का दावा है कि इसी स्थान पर भाजपा के प्रत्याशी को कार्यालय खोलने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी सवाल उठाया कि जब कांग्रेस उम्मीदवार ने 10 नवंबर को ही किराया समझौता कर अग्रिम राशि दे दी थी, तो कैसे भाजपा उम्मीदवार 11 नवंबर को आवेदन कर उसी जगह पर चुनाव कार्यालय खोल सकता है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी ने प्रशासनिक दबाव और धमकी देकर प्रॉपर्टी मालिक को अपनी तरफ मोड़ लिया।
देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का उपयोग कर दहशत फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले नौ महीनों में भाजपा सरकार सिर्फ घोषणाएं और झूठे वादे करने में लगी रही है और अब उपचुनाव में हार के डर से विपक्षी दलों की गतिविधियों में बाधा डालने की रणनीति अपनाई जा रही है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।