फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Political parties knock on 13571 polling booths in delhi

दिल्ली विधानसभा चुनावः 13571 पोलिंग बूथों तक राजनीतिक दलों ने दी दस्तक

Thu, 06 Feb 2020 05:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 06 Feb 2020 05:04 AM IST
विज्ञापन
Political parties knock on 13571 polling booths in delhi
दिल्ली का रण आखिरी चरण में... - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली का रण आखिरी चरण में पहुंच गया है। आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस ने दिल्ली की सत्ता हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया है। तीनों पार्टियों के नेताओं ने बुधवार दिनभर सड़कों की खाक छानी। इस दौरान नेताओं की कोशिश 13571 पोलिंग बूथों तक दस्तक देने की रही। भाजपा की तरफ से केंद्रीय गृहमंत्री से लेकर भाजपा के मुख्यमंत्री व सांसद सड़कों पर रहे। 

विज्ञापन


वहीं, आप के अरविंद केजरीवाल व सांसद संजय सिंह समेत दूसरे नेताओं ने अपने अभियान को आगे बढ़ाया। दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कांग्रेस के मुख्यमंत्री भी मैदान में रहे। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे प्रचार थमने के साथ ही यह सिलसिला खत्म होगा। दिलचस्प यह है कि 6 फरवरी की शाम से 8 फरवरी तड़के प्रत्याशी व कार्यकर्ता डोर-टू-डोर अभियान चलाकर मतदाताओं के गिले-शिकवे दूर करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री समेत उनकी कैबिनेट, मुख्यमंत्री व सांसद रहे मैदान में
भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री समेत उनकी पूरी कैबिनेट, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दूसरे प्रदेशों के मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद और वरिष्ठ पदाधिकारी दिल्ली में चुनाव प्रचार करते दिखे। करीब 100 रोड शो व पैदल यात्राओं से भाजपा ने दिल्ली की सड़कों को नापा। वहीं, 15000 सभाओं से अपनी बात दिल्ली के हर मतदाता तक पहुंचाने की भाजपा ने कोशिश की। आखिरी 24 घंटों में भाजपा का लक्ष्य हर विधानसभा क्षेत्र में करीब 75 हजार वोटर तक का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने 55 रोड शो व 30 सभाओं के जरिये मतदाताओं से संपर्क किया
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने करीब 55 रोड शो व 30 सभाओं से मतदाताओं से संपर्क किया। वहीं, आप सांसदों, दूसरे प्रदेश के पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के 50 लाख घरों तक अपनी बात पहुंचाई। अगले 24 घंटों में पार्टी 70 विधानसभा क्षेत्रों में करीब 15000 बैठकें करने जा रही है। वहीं, फ्लैश मॉब के जरिये दिल्ली की व्यस्त जगहों पर पार्टी कार्यकर्ता टोपी पहनकर चक्कर लगाएंगे।


राहुल, प्रियंका गांधी समेत दूसरे प्रदेशों के कांग्रेस के मुख्यमंत्री मैदान में
कांग्रेस के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी समेत पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत दूसरे प्रदेशों के मुख्यमंत्री, मंत्री व पदाधिकारी दिल्ली के मैदान में हैं। वहीं, हर प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर डोर-टू- डोर अभियान चला रहा है। दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशियों ने अब तक कुल 450 पदयात्राएं की। अगले 24 घंटे में पार्टी उम्मीदवार वरिष्ठ नेताओं के साथ मतदाताओं से सीधे संपर्क करने की कोशिश में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed