फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   political parties are ready and fully active for elections

दिल्ली: चुनावी बिसात बिछते ही जीत का खाका तैयार

Sun, 09 Nov 2014 01:32 AM IST
Updated Sun, 09 Nov 2014 01:32 AM IST
विज्ञापन
political parties are ready and fully active for elections

दिल्ली विधानसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। इसे देखते हुए सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। सांसद से लेकर बूथ स्तर तक बैठकों का खाका तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी ने जहां सोमवार को दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में बड़ी बैठक करने जा रही है तो वहीं भाजपा दिल्ली के सभी चौदह जिलों में बैठक करने का खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


शिरोमणि अकाली दल दिल्ली इकाई ने संगठन को मजबूत करने की शृंखला में पार्टी में नेताओं को शामिल करने का काम शुरू किया है। वहीं आम आदमी पार्टी पहले से ही चुनावी मुहिम के लिए सक्रिय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा में बैठकों के साथ उलटफेर भी जारी

political parties are ready and fully active for elections

चुनाव को ध्यान में रख भाजपा जिला स्तर पर आह्वान बैठक करने जा रही है। रविवार को इस अभियान की शुरुआत नवीन शाहदरा जिले से होगी। इस बैठक में सांसद, विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद, जिलाध्यक्ष, मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया। सह सिलसिला 16 नवंबर तक चलेगा। प्रत्येक दिन दो जिलों में बैठक होगी।

दिल्ली भाजपा ने बैठकों के लिए समन्वयक की सूची भी जारी की है। खास बात यह है कि इस सूची में प्रदेश अध्यक्ष का प्रेम सबसे अधिक उपाध्यक्षों पर झलका है। चौदह जिलों के लिए जिन आठ लोगों को शामिल किया गया है, इनमें सभी समन्वयक नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर नवाजा गया है।

नवीन शाहदरा व उत्तर पूर्वी जिले के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष अभय वर्मा को नियुक्त किया गया है तो उत्तर पश्चिम व बाहरी दिल्ली जिले के लिए उपाध्यक्ष जय प्रकाश को समन्वयक नियुक्त किया गया है।

खुद को मजबूत कर रहा अकाली दल

political parties are ready and fully active for elections

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रो. रजनी अब्बी को केशवपुरम व चांदनी चौक जिला, विशाखा शैलानी को महरौली व दक्षिणी दिल्ली जिला, नजफगढ़ व पश्चिमी दिल्ली जिला में संयुक्त रूप से तिलकराज कटारिया व किरण चड्ढा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शाहदरा और मयूर विहार जिले के समन्वयक के तौर पर कुलजीत चहन के नाम की घोषणा की गई है। इसी तरह नई दिल्ली व करोल बाग जिले की जिम्मेदारी शिखा राय को दी गई है।

पार्टी में शामिल करने का भी सिलसिला शुरू
शिरोमणि आकली दल बादल गुट भी तैयारी में जुटा है। संगठन को मजबूत करने के लिए कई लोगों को पार्टी में शामिल किया जा रहा है।

इस शृंखला में तरनप्रीत सिंह घई को महासचिव, गौरवप्रीत सिंह को यूथ अकाली दल का उपाध्यक्ष, जपसहज सिंह बख्शी को यूथ अकाली दल पटेल नगर वार्ड का संयुक्त सचिव नामजद किया गया है। दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत  सिंह जीके का कहना है कि जल्द ही पार्टी की दिल्ली इकाई के नए ढांचे की घोषणा होगी।

ऐसे होगी कांग्रेस की शुरूआत

political parties are ready and fully active for elections

पिछले विधानसभा चुनाव में तीसरे नंबर की पार्टी बन चुकी कांग्रेस ने भी आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने की तैयारी में जुट गई है।

कांग्रेस पार्टी सोमवार को दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने जा रही है।

विट्ठल भाई पटेल हाउस में आयोजित बैठक को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, विधायक हारून यूसुफ, दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद रमेश कुमार इस चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed