फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Policy Research Center will be established for developed India in SOL delhi

Delhi: एसओएल में विकसित भारत के लिए होगी नीति अनुसंधान केंद्र की स्थापना, भारत 2047 तक बनेगा विकसित देश

Sun, 24 Dec 2023 08:32 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 24 Dec 2023 08:32 AM IST
सार

सम्मेलन के तीसरे दिन की शुरुआत चार समानांतर तकनीकी सत्रों की आकर्षक श्रृंखला के साथ हुई। इसमें सम्मेलन से संबंधित विषयों पर चर्चा और शोधपत्र प्रस्तुतीकरण शामिल रहा। 

विज्ञापन
Policy Research Center will be established for developed India in SOL delhi
स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग और इंडियन इकोनॉमिक एसोसिएशन ने 106वें वार्षिक भारतीय आर्थिक संघ का आयोजन किया। एसओएल की निदेशिका प्रो. पायल मागो ने कहा कि भारत 2047 तक अवश्य ही विकसित देश बनेगा। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उन्होंने संकल्प लिया। साथ ही स्कूल में विकसित भारत के लिए नीति अनुसंधान केंद्र (सीपीआरवीबी) की स्थापना की घोषणा की।

विज्ञापन


सम्मेलन के तीसरे दिन की शुरुआत चार समानांतर तकनीकी सत्रों की आकर्षक श्रृंखला के साथ हुई। इसमें सम्मेलन से संबंधित विषयों पर चर्चा और शोधपत्र प्रस्तुतीकरण शामिल रहा। प्रमुख समन्वयक आईआईटी रुड़की के डीके नौरियाल, कुलपति जीएच रायसोनी,  प्रोफेसर विनायक देशपांडे ने प्रतिभागियों द्वारा सुझाए गए सुझावों का संक्षेप में सारांश दिया। भारतीय आर्थिक संघ के संयुक्त सचिव अनिर्बान सरकार ने सम्मेलन की कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत की। 
विज्ञापन


सम्मेलन विभिन्न विषयों पर कुल 106 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। आईईए जर्नल (यूजीसी केयर लिस्टेड) का विमोचन भी किया गया। इसमें 105वें वार्षिक आईईए सम्मेलन में प्रस्तुत किए गए सर्वश्रेष्ठ 19 पेपर प्रकाशित किए गए। भारतीय आर्थिक संघ ने अर्थशास्त्र क्षेत्र में उत्कृष्ट अनुसंधान और छात्रवृत्ति को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed