फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   policemen beating into the police station in delhi.

थाने में घुसकर पुलिसवाले को पीटा, वर्दी फाड़ी

Wed, 08 Oct 2014 07:41 AM IST
Updated Wed, 08 Oct 2014 07:41 AM IST
विज्ञापन
policemen beating into the police station in delhi.

दिल्ली के पटेल नगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात दो युवकों ने दोस्त और पिता के साथ मिलकर एएसआई विश्राम (47) को पीट दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि मारपीट के मामले में पिता को थाने लाने से नाराज युवकों ने एएसआई से मारपीट की।

जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात आठ बजे बलजीत नगर में मारपीट की सूचना पर थाने में तैनात एएसआई विश्राम वहां पहुंचा।

मारपीट का था मामला

policemen beating into the police station in delhi.

प्रिया चरण व उसकी छोटी बहन रोनिका का पड़ोसी गुरदीप उर्फ दीपा और उसकी पत्नी से झगड़ा हो रहा था। इस दौरान शिकायतकर्ता प्रिया और गुरदीप को विश्राम ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।

एएसआई दोनों को थाने ले आया। विश्राम दोनों का बयान दर्ज करने लगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इसी दौरान गुरदीप का बेटा करणपाल और मैनपाल अपने दोस्त प्रभूजीत के साथ वहां पहुंचे। पिता से बयान लेते देख करणपाल की एएसआई से कहासुनी होने लगी।

करणपाल ने बयान के कागजात फेंक दिए और विश्राम की पिटाई शुरू कर दी। गुरदीप, मैनपाल और प्रभूजीत ने विश्राम को लात-घूंसे मारे और वर्दी फाड़ दी। एएसआई के शोर मचाने पर अन्य पुलिसकर्मियों ने चारों आरोपियों को दबोच लिया।

एएसआई का मेडिकल करवाया गया। विश्राम के बयान पर पटेल नगर थाना पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चलती बस में ड्राइवर को लूटने में पांच धरे

policemen beating into the police station in delhi.

दिल्ली के कापसहेड़ा में रविवार को पांच बदमाशों में चलती डीटीसी की बस में ड्राइवर से 2,000 रुपये, ड्राइविंग लाइसेेंस और मोबाइल लूट लिए। सूझबूझ का परिचय देते हुए चालक राजेश ने बस का दरवाजा नहीं खोला।

ट्रैफिक लाइट पर पुलिसकर्मियों को देखकर उसने शोर मचा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लूट के आरोप में महिपालपुर निवासी रॉकी (18), लखन (20), जाफर (18) और रंगपुरी पहाड़ी निवासी सोनू (22) को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों से पूछताछ के बाद एक नाबालिग को भी दबोच लिया गया। पुलिस से राजेश को एक प्रशस्ति पत्र सौंपा है। दक्षिण पश्चिम जिला की पुलिस उपायुक्त सुमन गोयल ने बताया कि वारदात 5 अक्तूबर की शाम चार बजे कापसहेड़ा में डीटीसी की चलती बस (रूट संख्या 543ए) में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed