रिश्वत लेते पकड़ाये सिपाही, साथ देने पर चाय वाला भी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस विभाग ने कीर्ति नगर थाने में तैनात दो सिपाहियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनके साथ रिश्वत की रकम लेने वाले चाय वाले को भी पकड़ा है।
आरोपी सिपाही थाने में जब्त माल वाहक वाहन को छोड़ने की एवज में उसके मालिक से 20 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे। पकड़े गए सिपाहियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विजिलेंस के पुलिस उपायुक्त आर के झा ने बताया कि एक माल वाहक वाहन के मालिक ने विजिलेंस विभाग में शिकायत की। उसने बताया कि उसने एक चोरी के मामले में चार बदमाशों को पकड़वाया था।
बदमाशों ने उसके वाहन का इस्तेमाल चोरी का सामान ले जाने में किया था। पुलिस ने उसके वाहन को जब्त कर लिया था। जब वह जब्त वाहन को छुड़ाने के लिए कीर्ति नगर थाने गया तो दो सिपाही यशपाल और राजपाल ने वाहन छोड़ने की एवज में उससे 20 हजार रुपये की मांग की।
किस्तों में भी अदा करने का दिया ऑफर
ज्यादा रकम होने की बात कहने पर सिपाहियों ने उसे 15 हजार रुपये किस्तों में देने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने सिपाहियों के साथ हुई बातचीत को रिकार्ड कर लिया और उसे विजिलेंस विभाग को सौंप दिया।
शुक्रवार को शिकायतकर्ता विजिलेंस विभाग के अधिकारियों के साथ पहली किस्त के पांच हजार रुपये लेकर कीर्ति नगर पहुंचा। जहां दोनों सिपाही मौजूद थे।
जब शिकायतकर्ता ने सिपाहियों को रुपये देने की कोशिश की तो उनलोगों ने उसे चाय वाले को रुपये देने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने जैसे ही चाय वाले विनोद शाह को रुपये दिए, विजिलेंस के अधिकारियों ने उसे दबोच लिया। साथ ही अधिकारियों ने दोनों सिपाही को भी गिरफ्तार कर लिया।