{"_id":"5ca50868bdec2214355670e3","slug":"policeman-dragged-100-meters-in-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के लिए रोक रहे पुलिसकर्मी को 100 मीटर घसीटा, राहगीरों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के लिए रोक रहे पुलिसकर्मी को 100 मीटर घसीटा, राहगीरों ने बचाई जान
Thu, 04 Apr 2019 12:54 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद में वाहनों की चेकिंग के लिए खड़े पुलिसकर्मी को एक स्कूटी सवार ने वैशाली सेक्टर 5, 6 की पुलिया के पास करीब 100 मीटर तक घसीटा।
पुलिसकर्मी ट्रैफिक रूल तोड़ने पर स्कूटी सवार को रोक रहा था। राहगीरों की मदद से पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटना सोमवार रात की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार वैशाली सेक्टर 5,6 की पुलिया सोमवार रात करीब 11 बजे फाइटर 14 पर तैनात सिपाही मनोज कुमार और सब इंस्पेक्टर विजय कुमार चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
तभी सामने से आई एक स्कूटी पर सवार एक युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख स्कूटी चालक ने स्कूटी घुमाई और भागने का प्रयास किया। इस दौरान एक सिपाही मनोज कुमार ने स्कूटी के पीछे का हिस्सा पकड़ लिया।

पीछा छुड़वाने के लिए चालक ने स्कूटी की रफ्तार बढ़ा दी। चालक करीब 100 मीटर तक पुलिस कर्मी को घसीटता चला गया। सिपाही को स्कूटी के पीछे घिसटता देख आस पास के राहगीरों ने स्कूटी सवार युवक को पकड़ा।
इंदिरापुरम थाना एसएचओ संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी मयंक नागपाल निवासी वसुंधरा सेक्टर 17 के खिलाफ लोकसेवा के काम में बाधा पहुंचाने और उसे घायल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इंदिरापुरम थाना एसएचओ संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी मयंक नागपाल निवासी वसुंधरा सेक्टर 17 के खिलाफ लोकसेवा के काम में बाधा पहुंचाने और उसे घायल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।