{"_id":"5c7ef10ebdec2214492a7b74","slug":"police-team-attacked-gone-to-arrest-gangster","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
Wed, 06 Mar 2019 03:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 06 Mar 2019 03:28 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर को पकड़ने ताजपुर गांव गई देहात कोतवाली पुलिस पर सोमवार शाम ग्रामीणों ने हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया। उन्होंने पुलिस को खदेड़ दिया। पुलिस ने बाद में मामले में 11 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। ताजपुर से भागे गैंगस्टर ने मंगलवार शाम अपने भाई के साथ कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
देहात कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मोहम्मद सरताज ने बताया कि सोमवार शाम कांस्टेबल संजीव ने सूचना दी कि गैंगस्टर में वांछित शहजाद पुत्र हाकमीन निवासी ताजपुर अपने गांव में है।
विज्ञापन
एसएसआई सरताज हेड कांस्टेबल इदरीश, कांस्टेबल संजीव, कपिल कुमार, सोनू, प्रबली, सचिन, रोहित व सौरभ के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने शहजाद को दबोच लिया, लेकिन गैंगस्टर के शोर मचाने पर वहां ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पुलिस के साथ अभद्रता की और उस पर हमला कर शहजाद को छुड़ा लिया। एसएसआई सरताज की तहरीर पर गांव के शहजाद, नौशाद, साजिद, पच्छन, सलीम, नदीम, कलुआ, फरमान, जावेद, मुर्सलीन, रिजवान व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
रात में दबिश देकर पुलिस ने फरमान, जावेद, मुर्सलीन, रिजवान, मोहम्मद कासिम व मोहसिन को गिरफ्तार किया। सभी छह आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस से हाथापाई कर भागे शहजाद व उसके भाई खालिद ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
पुलिस गैंगस्टर शहजाद को पकड़ने गई थी। उसके साथियों व ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर उसे छुड़ा लिया। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर 11 नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
-दीक्षित कुमार त्यागी, देहात कोतवाल