फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police stations and posts will be equipped with CCTV cameras in October 15

15 अक्टूबर तक थानों-चौकियों में लगा दिए जाएंगे सीसीटीवी, हाईकोर्ट में दिल्ली पुलिस ने दी दलील

Wed, 25 Jul 2018 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
police stations and posts will be equipped with CCTV cameras in October 15
सीसीटीवी

थानों में बढ़ती मौत की घटनाओं और कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए 15 अक्तूबर तक दिल्ली के थाने और चौकियां सीसीटीवी कैमरे से लैस कर दिए जाएंगे। हालांकि पुलिस सबसे पहले उन इलाकों के थानों और चौकियों को चिन्हित करने में लगी है, जहां सीसीटीवी की सबसे ज्यादा जरूरत है। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी हाईकोर्ट में बुधवार को निर्भया कांड और दिल्ली पुलिस स्टेशनों में मौत की बढ़ती घटनाओं से जुड़े दो मामलों की सुनवाई दौरान दी।

विज्ञापन


हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति चंदर शेखर की पीठ के समक्ष बुधवार को दिसंबर 2012 के निर्भया कांड और दिल्ली पुलिस स्टेशनों में मौत की बढ़ती घटनाओं से जुड़े दो मामलों की सुनवाई थी। दिल्ली पुलिस ने थानों में बढ़ती मौत की घटनाओं के संबंध में दलील दी कि पुलिस की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए 15 अक्तूबर तक सभी पुलिस स्टेशनों और चौकियों में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


साथ ही दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस ने कहा कि उन इलाकों की जांच की जा रही है, जहां पर तत्काल सीसीटीवी की आवश्यकता है। इन इलाकों की पूरी जानकारी होते ही दिल्ली पुलिस और सरकार संयुक्त रिपोर्ट कोर्ट में पेश करेगी। वहीं, पुलिस ने दलील दी कि दिल्ली पुलिस में 3100 नई पुलिस कर्मियों की भर्ती के लिए भी गृह मंत्रालय ने मंजूरी मिल गई है और इसके तहत जल्द ही पुलिस कर्मियों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस स्टेशनों में बढ़ती मौत की घटनाओं के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता अजय गौतम ने यह याचिका दायर की है। याची ने आरोप लगाया है कि कुछ पुलिस स्टेशनों में सीसीटीवी लगे हुए हैं, लेकिन वे काफी पुराने ढंग के हैं, जिनमें रिकॉर्डिंग का फीचर ही नहीं है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed