फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police solved Property dealer murder case in Delhi

दिल्ली: प्रॉपर्टी डीलर हत्या मामले की गुत्थी सुलझी, इसलिए मारी थी गोली

Thu, 26 Sep 2019 09:59 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 26 Sep 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
Police solved Property dealer murder case in Delhi
बहन की शादी में भाई ने भाई को मार दी गोली (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के उत्तर द्वारका के ककरौला इलाके में मंगलवार शाम प्रॉपर्टी डीलर नरेंद्र उर्फ निंटी की गोलियां मारकर हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के चचेरे भाई गांव सिरोही बाली, नांगल चौधरी (महेंद्रगढ़) निवासी नकुल सांगवान उर्फ दीपक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


दरअसल जुलाई में नरेंद्र ने नकुल की पिटाई कर दी थी। नरेंद्र ने उसे थप्पड़ मार दिए थे। इसका बदला लेने के लिए नकुल ने अपने चचेरे भाई नंदू के साथ मिलकर नरेंद्र की सरेराह गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। पुलिस ने नकुल के पास से एक पिस्टल, दो कारतूस और चोरी की बाइक भी बरामद की है। पुलिस नंदू की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अल्फोंस ने बताया कि मंगलवार को बदमाशों ने ककरौला में प्रॉपर्टी डीलर नरेंद्र की हत्या कर सनसनी फैला दी थी। वारदात के बाद पुलिस ने नरेंद्र के ममेरे भाई प्रदीप ढाका की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को प्रदीप ने बताया कि वह नरेंद्र के दफ्तर के टॉप फ्लोर पर अपना कैफे चलाता है। वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई, जिसमें बदमाश नरेंद्र को गोलियां मारता हुआ दिख रहा है। प्रदीप ने पुलिस को बताया कि जुलाई में उसके कैफे में नंदू का चचेरा भाई नकुल सांगवान आया था। वहां वह उससे (प्रदीप) झगड़ा करने लगा। नरेंद्र ने बीच-बचाव कराने के दौरान नकुल की पिटाई कर दी। प्रदीप ने बताया कि नकुल इसका बदला लेने की फिराक में था।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद स्थानीय पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ ने नकुल पर नजर रखना शुरू किया। बुधवार को सूचना मिली कि नकुल गोयला डेयरी के पास बाइक से आने वाला है।

सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को काबू करना चाहा, तो उसने पुलिस पर गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या की वारदात को कुबूल कर लिया। अब पुलिस उसके साथी नंदू की तलाश कर रही है।

बीएससी छोड़कर करने लगा अपराध

पुलिस की पूछताछ में आरोपी नकुल सांगवान ने बताया कि बीएससी की पढ़ाई बीच में छोड़कर वह आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो गया। वह अपने चचेरे भाई कपिल सांगवान उर्फ नंदू से काफी प्रभावित था। बाबा हरिदास नगर में हुई हत्या के मामले में नकुल को गिरफ्तार किया गया, लेकिन वह जेल से बाहर आकर नंदू के साथ मिलकर अपराध करने लगा। कैफे में पिटाई के बाद वह नरेंद्र की हत्या की साजिश रचने लगा। उसने कई बार नरेंद्र की हत्या की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाया।

इधर, नकुल व नंदू ने पांच सितंबर को पुष्कर नामक युवक की अमन विहार में गोली मारकर हत्या कर दी। नरेंद्र की हत्या करने के लिए इन लोगों ने द्वारका नॉर्थ में चार सितंबर को फॉरच्यूनर गाड़ी भी लूटी। बाद में मंगलवार को दोनों ने चोरी की एक बाइक से नरेंद्र के दफ्तर पहुंचकर उसकी गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। नकुल के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं।

राजधानी में बढ़ीं हत्या की वारदात

पिछले साल के मुकाबले राजधानी में हत्या की वारदात में तेजी से इजाफा हुआ है। पिछले साल एक जनवरी से 15 सितंबर तक जहां 338 लोगों की हत्या हुई थी, वहीं इसी समय अवधि में वर्ष 2019 में 15 सितंबर तक 373 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया।

पिछले 26 दिन (एक सितंबर 2019 से 26 सितंबर) की बात की जाए तो इन दिनों राजधानी में बदमाशों ने 34 लोगों की हत्या कर दी। हालांकि ज्यादातर मामलों को पुलिस ने सुलझा लिया है, लेकिन ज्योति नगर और मधु विहार जैसे मामले अभी भी अनसुलझे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed