{"_id":"5c2296e9bdec2256b1109a14","slug":"police-settled-jewelry-robbery-on-november-25-in-mosque-in-south-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से बचने के लिए शख्स ने रची फिल्मी साजिश, एक गलती से पहुंच गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज से बचने के लिए शख्स ने रची फिल्मी साजिश, एक गलती से पहुंच गया जेल
Wed, 26 Dec 2018 02:15 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 26 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
jail
दक्षिण दिल्ली के मस्जिद मोठ इलाके में 25 नवंबर को हुई लाखों की ज्वेलरी लूट की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी भारत सैनी, तरुण कुमार, गांव झितकरी, सरधना (मेरठ) निवासी कपिल शर्मा, पल्लवपुरम (मेरठ) निवासी अमित उर्फ धामू, कंकड़खेड़ा (मेरठ) निवासी जितेंद्र जीतू और गणपति विहार, कंकड़खेड़ा निवासी रोहित शर्मा के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान भारत व तरुण ने बताया कि उन पर भारी कर्ज था, इसलिए लूट की साजिश रची। और मेरठ के बदमाश कपिल से संपर्क किया।
विज्ञापन
पुलिस की मानें तो वारदात के मास्टरमाइंड भारत व तरुण हैं। उन्होंने ही मेरठ के बदमाश बुलाकर मस्जिद मोठ के ज्वेलर अमरनाथ के लाखों के जेवरात लुटवाए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल, कारतूस, एक बाइक, स्कूटी, वारदात में इस्तेमाल कार व सोने के जेवरात बरामद किए हैं।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि मस्जिद मोठ इलाके में अमरनाथ नामक शख्स का सोनी ज्वेलर्स के नाम से शोरूम है। वहां पर सुमित कुमार राउत नामक शख्स काम करता है। 25 नवंबर की रात को अमरनाथ और सुमित दोनों दुकान में रखे जेवरात लेकर बाहर निकले।
विज्ञापन
इसी दौरान कार सवार चार युवकों ने अमरनाथ पर पिस्टल की बट से हमला किया और जेवरात से भरा बैग लूट लिया। पीड़ितों ने कार का आधा-अधूरा नंबर नोट कर पुलिस को दिया। इधर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की टीम ने गाड़ी नंबर का पता लगाकर भारत व तरुण को दबोच लिया।
पूछताछ के दौरान भारत व तरुण ने बताया कि उन पर भारी कर्ज था। वह अमरनाथ को रात में आते-जाते देखता था, इसलिए उसने अमरनाथ को लूटने की साजिश रची। उसने मेरठ के बदमाश कपिल से संपर्क किया।