फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police safely recovered one and a half year old child who was kidnapped from Karol Bagh

बच्चा चोर गैंग का भंडाफोड़: दिल्ली से अगवा...100 CCTV खंगालने के बाद यूपी के महोबा में मिला, 1.5 लाख में सौदा

Mon, 29 Sep 2025 09:14 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 29 Sep 2025 09:14 AM IST
सार

दिल्ली के करोल बाग से अगवा डेढ़ साल के बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। आरोपियों ने बच्चे को महोबा में 1.5 लाख में बेचने की कोशिश की, सीसीटीवी फुटेज से ट्रेस कर 4 वयस्कों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
police safely recovered one and a half year old child who was kidnapped from Karol Bagh
अगवा मासूम मिला। - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

करोल बाग इलाके से अगवा हुए डेढ़ साल के मासूम को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मासूम को डेढ़ लाख रुपये बेचने, अपहरण करने और खरीदने के आरोप में आनंत (22), राजू (24), साहिल (21), फूलन श्रीवास उर्फ संतोष (54) और एक नाबालिग को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों से स्कूटी, कार और 5500 रुपये कैश बरामद किया।

विज्ञापन


डीसीपी मध्य जिला निधिन वल्सन ने बताया कि 24 सितंबर की सुबह थाने पहुंचे पीड़ित मुकेश ने पुलिस को बताया कि वह राजस्थान से परिवार संग आर्टिफिशियल जेवर बेचने मेले में आया था। गंगाराम अस्पताल के पास फुटपाथ पर परिवार के सो रहा था।
विज्ञापन


सुबह परिवार उठा तो बच्चा गायब मिला। जांच टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी खंगाले। फुटेज में स्कूटी सवार दो लड़के बच्चा उठाते दिखे। बाद में उसे कार में बैठाकर ले जाया गया। पुलिस ने कार का नंबर ट्रेस कर आरोपियों को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में राजू ने बताया कि श्रीवास के घर बेटा नहीं था और उसने एक लाख में बच्चा खरीदने की बात कही थी। इस पर आरोपियों ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। श्रीवास ने उन्हें 45 हजार रुपये दे दिए थे। पुलिस बाकी लेन-देन और गिरोह की भूमिका की जांच कर रही है। आरोपियों ने इससे पहले भी कई जगह से बच्चा चुराने का प्रयास किया लेकिन मौका उन्हें 24 सितंबर को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed