फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police reported the suicide by shooting himself killed.

पुलिस को खुदकुशी की सूचना देकर मार ली गोली

Sun, 17 Jan 2016 08:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 17 Jan 2016 08:10 AM IST
विज्ञापन
Police reported the suicide by shooting himself killed.

जहांगीरपुरी इलाके में एक दुकानदार ने सौ नंबर पर पुलिस को खुदकुशी करने की सूचना देकर खुद को गोली मार ली। जख्मी हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां अगले दिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


उसके पास से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने ही खुदकुशी करने के कारणों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना 14 जनवरी की है। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष में एक युवक ने फोन कर खुदकुशी करने के बारे में बताया।

सूचना मिलते ही पुलिस युवक के बताए पते पर पहुंची जहां पता चला कि घर में रहने वाला देवेंद्र (33) ने खुद को गोली मार ली है। परिवार वाले उसे इलाज के लिए शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Police reported the suicide by shooting himself killed.

पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची। जहां देवेंद्र का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा था। देवेंद्र ने अपनी कनपटी पर गोली मारी थी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और पिस्टल को अपने कब्जे में कर लिया।


पुलिस को मौके से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला। जांच में पता चला कि देवेंद्र शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। उसका इलाके में परचून की दुकान है। पुलिस ने देवेंद्र के परिजनों से पूछताछ की।

लेकिन उन्होंने बताया कि घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। न ही उन्हें किसी कारण के बारे में जानकारी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक परिवार वाले पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

उधर इलाज के दौरान शुक्रवार की रात देवेंद्र की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस बात की जांच शुरू कर दी है कि देवेंद्र को खुदकुशी के लिए हथियार किसने मुहैया करवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed