फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police released posters of 24 terrorists in view of terrorist attack

आतंकी हमले के मद्देनजर पुलिस ने जारी किये 24 आतंकियों के पोस्टर, जिंदा हैं या मर गए नहीं कोई जानकारी

Fri, 17 Jan 2020 08:20 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Fri, 17 Jan 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
Police released posters of 24 terrorists in view of terrorist attack
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI
दिल्ली पुलिस ऐसे आतंकियों की तलाश कर रही है जिनके बारे में पुलिस और खुफिया विभाग को भी पता नहीं है कि वह जिंदा हैं या मर गए। दिल्ली पुलिस इनकी काफी दिनों से तलाश कर रही है। दिल्ली पुलिस को करीब 24 आतंकियों की तलाश है। इनमें अलकायदा, इंडियन मुजाहिदीन व बब्बर खालसा के आतंकी शामिल हैं। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने वांछित 24 आतंकियों के पोस्टर जारी किए हैं।   
विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 24 वांछित आतंकियों के 15 से 20 हजार पोस्टर जारी किए गये हैं। इन पोस्टरों को पुलिस थानों, सार्वजनिक स्थानों व बाजारों आदि में लगाया जाएगा। जिन आतंकियों के पोस्टर जारी किए गए हैं इनमें अलकायदा के पांच, इंडियन मुजाहिदीन के कर्नाटक मोड्यूल के चार आतंकी, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के पांच आतंकी, बब्बर खालसा इंटरनेशनल के पांच आतंकी और इंडियन मुजाहिदीन के आजमगढ़ मोड्यूल के चार आतंकी शामिल हैं। 
विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इनमें से कुछ आतंकी सक्रिय हैं और वह कभी भी और कहीं भी आतंकी हमला कर सकते हैं। स्पेशल सेल ने लोगों से आग्रह किया है कि वांछित आतंकियों में से कोई दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों का ये भी कहना है कि गणतंत्र दिवस को लेकर अभी तक आतंकी हमले के पुख्ता सूचना नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed