{"_id":"58a46b304f1c1b0c6dd83ee7","slug":"police-recruitment-on-fake-degree-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर पुलिस में भर्ती ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर पुलिस में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल पहले हाईस्कूल के फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर यूपी पुलिस में भर्ती होने का मामला प्रकाश में आया है। दादरी कोतवाली में आरोपी सिपाही कर्मवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अभियुक्त की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव मायचा निवासी कर्मवीर 2015 में यूपी पुलिस के आरक्षी पद पर चयनित हुआ था। भर्ती के दौरान कर्मवीर ने वर्ष 2011 में रामकुमार भार्गव इंटर कॉलेज भजनपुर, कौशांबी से हाईस्कूल पास करने का प्रमाणपत्र लगाया था।
विज्ञापन
2013 में उसने हुंडीलाल राधेलाल इंटर कॉलेज, अलीगढ़ से इंटरमीडिएट किया। भर्ती के बाद एसएसपी के सामने कागजात प्रस्तुत किए गए। शंका होने पर एसएसपी ने दस्तावेज की जांच शुरू कराई।
विज्ञापन
तत्कालीन पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान कर्मवीर द्वारा जमा कराया गया हाईस्कूल काप्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। इसके आधार पर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।