{"_id":"5cae80a0bdec2214195accf3","slug":"police-recovered-one-crore-rupees-in-masala-businessman-car-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसाला व्यवसायी की कार से एक करोड़ रुपये बरामद, आयकर विभाग की टीम ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसाला व्यवसायी की कार से एक करोड़ रुपये बरामद, आयकर विभाग की टीम ने शुरू की जांच
Thu, 11 Apr 2019 05:17 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 Apr 2019 05:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत विहार थाना पुलिस ने मंगलवार रात एक मसाला व्यवसायी की कार से एक करोड़ रुपये बरामद किए। आयकर विभाग की टीम रकम जब्त कर पता लगा रही है कि इन रुपयों का लोकसभा चुनाव से लेनादेना है या नहीं।
विज्ञापन
डीसीपी देवेंद्र आर्या ने बताया कि वसंत विहार थानाध्यक्ष मंगलवार रात करीब 10:30 बजे पूर्वी मार्ग पर चर्च के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। आरके पुरम आरसी-44 के चुनाव आयोग की टीम भी साथ थी।
विज्ञापन
टीम में आयकर विभाग के एक इंस्पेक्टर भी थे। जांच के दौरान एक बीएमडब्ल्यू कार को रोका गया। उसमें जोरबाग में रहने वाले मसाला व्यवसायी अजय गुप्ता सवार थे। तलाशी के दौरान कार में एक बैग मिला।
विज्ञापन
अजय गुप्ता ने बताया कि बैग में एक करोड़ रुपये हैं। रुपये बरामद होने पर आयकर विभाग के सीनियर पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई। अजय गुप्ता रुपयों से संबंधित दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। इसके बाद आयकर विभाग ने पूरी रकम वसंत विहार थाने के मालखाने में जमा करा जांच शुरू कर दी है।
अजय गुप्ता व उनके पिता का खारी बावली में मसाले का व्यवसाय है। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस बाबत कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पूरी जांच आयकर विभाग कर रहा है।