फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police reached CM residence with Bibhav

Delhi NCR News: बिभव को लेकर सीएम आवास पहुंची पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
सीएम आवास में मालीवाल से कथित मारपीट का मामला
विज्ञापन

13 मई की सुबह क्या-क्या हुआ, बिभव की मौजूदगी में सीन दोहराया गया
पुलिस ने सीएम हाउस पर कुछ लोगों के बयान दर्ज किए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आप सांसद स्वाति मालीवाल से कथित मारपीट के मामले में जांच के लिए सोमवार शाम दिल्ली पुलिस की टीम बिभव कुमार को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर पहुंची। इस दौरान उत्तरी जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अंजीथा चेपयाना समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक 13 मई की सुबह को क्या-क्या हुआ था। उस पूरे घटनाक्रम को जानने के लिए पुलिस ने बिभव की मौजूदगी में सीन दोहराया। सूत्रों का कहना कि बिभव पूछताछ में ज्यादा सहयोग नहीं कर रहे हैं। वह हां या ना में ही जवाब दे रहे हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर केस से जुड़ी एक-एक कड़ी को जोड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि केस को मजबूत करने के लिए पुलिस की टीम एक-एक सबूत को जुटाने में लगी है। पुलिस की टीम ने सीएम आवास पर मौजूद कई कर्मचारियों व बाकी लोगों के बयान दर्ज किए। अभी 15 से 20 और लोगोंं के बयान दर्ज किए जाना बाकी है। इनमें पीसीआर स्टाफ से लेकर सिविल लाइंस थाना प्रभारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिरासत के दौरान दूसरे दिन भी बिभव ने पुलिस की पूछताछ में सहयोग नहीं किया। वह लगातार स्वाति मालीवाल से मारपीट करने की बात से इन्कार कर रहे हैं। हालांकि मामला दर्ज होने के बाद वह भागे क्यों और उन्होंने अपना मोबाइल क्यों फॉर्मेट किया उनके पास इसका कोई जवाब नहीं है।

सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने घटना वाले दिन सीएम आवास पर तैनात कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों और अधिकारियों की लिस्ट तैयार कर ली है। अब पुलिस उनसे एक-एक कर घटनाक्रम के बारे में पूछताछ करेगी। पुलिस ने सेामवार को भी कुछ लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed