फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police reach to catch cow slaughter accused in muradnagar up, police face protest one injured

यूपीः गोकशी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस तो हुआ हंगामा, एक घायल

Fri, 28 Dec 2018 01:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादनगर(गाजियाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादनगर(गाजियाबाद) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 28 Dec 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
police reach to catch cow slaughter accused in muradnagar up, police face protest one injured
गोकशी के आरोपी को पकड़ने गई मुरादनगर पुलिस हुई हलकान - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद से सटे मुरादनगर की नूरगंज कॉलोनी में शुक्रवार सुबह गोकशी के मामले में नामजद एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। इलाके के एक मीट विक्रेता का आरोप है कि एक दरोगा ने उसे तमंचे व चाकू से मारकर घायल कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद घायल शख्स को लेकर लोगों ने रावली रोड पर कमेले के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान प्रदर्शकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पुत्र ने खुद को चाकू मारकर घायल किया है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसएचओ उमेश बहादुर सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर घायल को अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार रावली रोड  स्थित मोहल्ला व्यापारीयान निवासी पूर्व सभासद असलम कुरेशी नगर की नूरगंज कॉलोनी में मीट की दुकान चलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप पुलिस ने पूर्व सभासद को किया घायल

police reach to catch cow slaughter accused in muradnagar up, police face protest one injured
लोगों ने रास्ता किया जाम - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार की सुबह वह दुकान पर मीट बेच रहा था। इसी बीच एक दरोगा, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और उसके पुत्रों को पकड़कर पूछताछ करते हुए ले जाने लगा। यह देख दुकानदार ने अपने पुत्र को छुड़ाने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर पुलिस और आरोपी के पिता में कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते असलम कुरेशी लहूलुहान हो गया। यह देख लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोग इसका विरोध करने लगे। यह देख दरोगा पुलिसकर्मियों के साथ अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। जिसको पुलिस पकड़ने गई थी वह भी मौके से फरार हो गया।

जैसे ही घायल के परिजनों को सूचना मिली कि पुलिस द्वारा पूर्व सभासद को घायल कर दिया गया है, तो लोगों ने घायल को ले जाकर रावली रोड स्थित कमेले के सामने चारपाई पर लेटा दिया और जाम लगा दिया। धीरे-धीरे लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा बढ़ने लगा। लोगों का आरोप था कि पुलिस की शह पर ही मुरादनगर शहर में गोकशी हो रही है।

पुलिस का दावा- खुद को किया घायल

police reach to catch cow slaughter accused in muradnagar up, police face protest one injured
लोगों को समझाते एसएचओ - फोटो : अमर उजाला

पुलिस से गोकशी तो रुक नहीं रही है निर्दोष लोगों को परेशान किए जा रही है। घायल असलम कुरैशी ने आरोप लगाया कि दरोगा ने उसको तमंचे व वहां रखी छुरी उठा कर घायल किया है। हंगामे और जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसएचओ उमेश बहादुर सिंह ने लोगों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए शांत किया और घायल को अस्पताल भेजा। तब जाकर रावली रोड से लोग हटे और जाम खुल पाया।

एसएसओ उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से रावली रोड पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस गोकशी में फरार चल रहे आसिफ को पकड़ने गई थी। लेकिन उसका पिता विरोध कर रहा था। आरोपी का पिता कैसे घायल हुआ है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रथमदृष्टया आरोपी के पिता ने खुद को छुरी मारकर घायल किया है।

एसएचओ का कहना है कि किसी भी कीमत पर शहर की शांति व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी। शांति व्यवस्था को भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। गोकशी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। लोगों में आक्रोश को देखते हुए रावली रोड स्थित कमेले के पास पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed