फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police provides convenience for pregnant women waiting in Noida for bus to go home

नोएडा: बस के इंतजार में खड़ी थी गर्भवती महिला, जानकारी मिलते ही पुलिस ने किए घर भेजने के इंतजाम

Sat, 28 Mar 2020 01:54 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 28 Mar 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
Police provides convenience for pregnant women waiting in Noida for bus to go home
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना वायरस के कारण देश भर में लगए गए लॉकडाउन के बाद से कई लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। कई तबके के लोग ऐसे हैं जिनके सामने खाने के सामान और रहने की भी जगह नहीं है। ऐसे में सभी लोग जल्द से जल्द किसी भी तरह अपने घर पहुंचना चाह रहे हैं। 

विज्ञापन


तमाम समाज सेवी संस्थाएं, प्रशासन और सरकार सभी लोग मिलकर ऐसे असहाय लोगों की मदद करने में लगा हुआ है। इसी बीच एक दूसरे की सहायता का एक ऐसा वाकया सामने आया है जिसने संपन्न वर्ग के लोगों के बीच गरीबों की मदद करने की एक मिसाल पेश की है।
विज्ञापन


दरअसल शुक्रवार रात नोएडा में रहने वाले मजदूरों के बीच एक अफवाह फैली कि सिटी सेंटर से कुछ बसें बरेली जा रही हैं। खबर सुनकर भारी संख्या में कई लोग सिटी सेंटर पहुंच गए। इनमें उत्तर प्रदेश के भंगेल की रहने वाली एक गर्भवती महिला भी अपने परिवार के साथ बस लेने के लिए वहां पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ में गर्भवती महिला के अलावा एक अन्य युवती भी थी, जो बिल्कुल अकेली थी और भंगेल जाना चाहती थी। वहां पहुंचने पर पता चला कि बस मिलने की खबर महज एक अफवाह थी। असल में सिटी सेंटर से बरेली के लिए कोई भी बस नहीं जा रही थी।


रात हो जाने के कारण वहां पहुंचे सभी लोग फंस गए थे। वे वापस अपने आवास भी नहीं जा पा रहे थे। इसी बीच भाजपा नेता राजकुमार अपनी टीम सहित वहां पहुंचे। उन्होंने गर्भवती महिला और अकेली युवती को देखकर तुरंत विधायक पंकज सिंह के कार्यालय को जानकारी दी। 

इसके बाद विधायक कार्यालय से पुलिस को फोन किया गया। पुलिस ने तुरंत ही गर्भवती महिला व उसके परिवार के साथ ही युवती को वापस भंगेल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed