फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police personal doing disgraceful thing with woman in uniform in noida.

वर्दी वाले ने की चौराहे पर युवती से शर्मनाक हरकत

Mon, 19 Jan 2015 09:29 PM IST
Updated Mon, 19 Jan 2015 09:29 PM IST
विज्ञापन
police personal doing disgraceful thing with woman in uniform in noida.

नोएडा पुलिस महिला सुरक्षा के लिए तत्पर रहने का दावा लगातार करती रहती है। मगर जब नोएडा पुलिस का ही जवान शराब के नशे में धुत होकर युवती के साथ छेड़खानी करते पब्लिक के हाथों पकड़ा जाए तब फिर पुलिस की तत्परता उजागर हो जाती है। ऐसा ही मामला रविवार रात सेक्टर-71 चौराहे पर देखने को मिला।

विज्ञापन


रात करीब साढ़े 9 बजे सेक्टर-71 चौराहे पर वसुंधरा निवासी प्रदीप अपनी बेटी रीना के साथ (सभी नाम परिवर्तित हैं) घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे थे। तभी वहां बाइक से नशे में धुत नोएडा पुलिस का कांस्टेबल आ गया।

विज्ञापन


कांस्टेबल सेक्टर-49 थाने में तैनात है। उसने सोचा कि रीना अकेले सड़क पर खड़ी है, बस इतने में कांस्टेबल ने रीना के साथ छेड़खानी शुरू कर दी और फब्तियां कसने लगा। ऐसे में प्रदीप ने कांस्टेबल का विरोध किया और उसे ऐसा करने से मना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर कांस्टेबल वर्दी के रौब व शराब के नशे में चूर था। इतना ही नहीं कांस्टेबल, युवती के पिता को गालियां देने लगा और हेल्मेट से उस पर वार करने का प्रयास किया। इतने में रीना ने शोर मचा दिया, जिससे मौके पर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए।

भीड़ देख बाइक छोड़ कांस्टेबल हुआ फरार

police personal doing disgraceful thing with woman in uniform in noida.

बस फिर क्या था भीड़ को एक साथ देख कांस्टेबल अपनी बाइक को वहीं छोड़ कर फरार हो गया। बाद में प्रदीप ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जहां मौके पर सेक्टर-58 थाने की दो पीसीआर वैन व पुलिस फोर्स पहुंची।


स्थानीय लोगों ने पुलिस के सामने आरोपी कांस्टेबल की बाइक की डिग्गी खोली तो उसमें से शराब की बोतल मिली। बाइक के नंबर पर जांच की गई तो पता चला कि यह कांस्टेबल सेक्टर-49 थाने में तैनात है।

वहीं, सेक्टर-49 थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव ने माना है कि आरोपी कांस्टेबल की तैनाती इसी थाने में है। मामला सेक्टर-71 का था तो मामले की जांच सेक्टर-58 थाने की पुलिस कर रही है। खबर लिखे जाने तक मामले में कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed