फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police officer trapped in facebook web

फेसबुक पर लगी फोटो, आफत में आया पुलिस वाला

Sun, 17 Aug 2014 05:27 PM IST
Updated Sun, 17 Aug 2014 05:27 PM IST
विज्ञापन
Police officer trapped in facebook web

नोएडा की सड़कों पर खुद पुलिस वाले ही ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे

विज्ञापन
हैं। लापरवाही का ऐसा ही मामला सामने आया है।

सड़क पर नियम तोड़ता हुआ एक ट्रैफिक पुलिस का सिपाही फेसबुक के फंदे में फंस गया। एसपी ट्रैफिक के आदेश पर इसकी पहचान की गई और चालान काट दिया गया।

जनता के बीच अपनी पहुंच बनाने के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने फेसबुक का फार्मूला अपनाया है। ट्रैफिक पुलिस के फेसबुक पेज को जनता का अच्छाखासा रेस्पांस मिल रहा है।

स‌िपाही को कैमरे में कैद कर क‌िया फेसबुक पर अपलोड

Police officer trapped in facebook web

शिकायतों के अलावा लोगों के सुझाव ट्रैफिक पुलिस को मिल रहे हैं। लेकिन शनिवार को फेसबुक का फॉर्मूला एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर ही भारी पड़ गया।

एक फेसबुक यूजर ने पांच अगस्त को सेक्टर-21 के आसपास एक सिपाही को ट्रैफिक नियम तोड़ते हुए कैमरे में कैद किया था। इसकी तीन तस्वीरें ट्रैफिक पुलिस के फेसबुक पेज पर अपलोड कर दी गईं।

इसके बाद इस पुलिस वाले की हरकत जग जाहिर हो गई। न तो उसने हेलमेट लगाया था और न ही उसे ट्रैफिक सिग्नल की परवाह थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पु‌ल‌िस वाले का काटा 300 का चालान

Police officer trapped in facebook web

फेसबुक पर अपलोड तस्वीरों के आधार पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की पहचान सिपाही अजय कुमार के रूप में हुई है। एसपी ट्रैफिक के आदेश पर शनिवार को इस लापरवाह सिपाही का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काट दिया गया।

मौके पर ही 300 रुपये जुर्माना वसूला गया। ट्रैफिक पुलिस ने सिपाही पर की गई कार्रवाई के बारे में फेसबुक पर अपडेड कर दिया है।

इस घटना पर एसपी ट्रैफ‌िक आरएन म‌िश्र ने कहा क‌ि सड़क पर किसी की भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वो पुलिसवाला ही क्यों न हो। दोषी सिपाही का चालान काटने के साथ चेतावनी भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed