फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police issues contact number for those willing to help needy people in lockdown

नोएडा: लॉकडाउन में आप भी करना चाहते हैं गरीबों की मदद, तो इस नंबर पर करें पुलिस से संपर्क 

Sat, 28 Mar 2020 11:17 AM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 28 Mar 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
Police issues contact number for those willing to help needy people in lockdown
सांकेतिक तस्वीर

देश भर में लॉकडाउन के बाद दिहाड़ी मजदूरों व रोजमर्रा के काम में शामिल लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें खाने तक के लिए मोहताज होना पड़ रहा है। ऐसे समय में अगर आप गरीब लोगों की मदद करना चाहते हैं तो पुलिस आपका साथ देगी। 

विज्ञापन


कोई भी मदद का इच्छुक व्यक्ति डीसीपी महिला सुरक्षा से संपर्क कर सकता है और पुलिस की निगरानी में वह असहाय लोगों की मदद कर सकता है। इसके लिए आप मोबाइल नंबर 8595902510 पर संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन


लॉकडाउन के कारण गौतमबुद्धनगर में बड़ी संख्या में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोग व प्रवासी कामगार परेशान हैं। महीने का अंत होने के कारण उनके पास पैसे खत्म हो गए हैं, उनके पास खाना खरीदने का कोई भी साधन उपलब्ध नहीं है। ऐसे लोगों की थाना, चौकियों और उत्तर प्रदेश 112 के माध्यम से लगातार कॉल आ रही हैं कि उनके पास घर में खाने को कुछ नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उनका सहयोग कर रही है और राशन भी उन तक पहुंचा रही है। इस काम में सहायता प्रदान करने के लिए स्वयंसेवी संस्थाएं और आम लोग भागीदार बन रहे हैं। अगर कोई भी व्यक्ति, संस्था, एनजीओ इस काम में सहयोग करना चाहते हैं तो आप ड्राई राशन आनलाइन डिलीवरी के माध्यम से  खुद उपस्थित रहकर पुलिस को उपलब्ध करा सकते हैं, ताकि वह ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सके।

इस काम में यदि आप भी भागीदार बनना चाहते हैं तो डीसीपी महिला सुरक्षा (मोबाइल नंबर 8595902510) से संपर्क करके अपना सहयोग प्रदान कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed