फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police investigation doubts in faridabad lynching case

जुनैद हत्याकांड: जीआरपी के लिए सिरदर्द बन रहा मामला

Tue, 11 Jul 2017 09:38 PM IST
अनूप पाराशर/अमर उजाला, फरीदाबाद
अनूप पाराशर/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 11 Jul 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
police investigation doubts in faridabad lynching case
junaid murder

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी जुनैद हत्याकांड राजकीय रेलवे पुलिस के लिए सिरदर्दी बना हुआ है। अब पलवल के लोगों ने इस कांड में एक तरफा कार्रवाई को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। भमरौला गांव के लोगों द्वारा मुख्य आरोपी नरेश की गिरफ्तारी के विरोध में चलाई गई मुहिम अब सोशल मीडिया पर जोर पकड़ रही है। लोग 13 जुलाई की महापंचायत को सफल बनाने व लोगों को पुलिस व राजनीतिक दलों के खिलाफ एकजुट करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं।

विज्ञापन


 लोग इस मामले में महापंचायत के द्वारा न सिर्फ आंदोलन का बिगुल बजाने की तैयारी में है, बल्कि मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक से भी मिलने की तैयारी में हैं। इस मामले में सभी धर्मों के लोगों केे भी इस मुहिम में जोडने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी नरेश के भाई सुरेश का एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए धर्म परिवर्तन की धमकी वाला वीडियो वायरल होने पर एकाएक माहौल गर्माने लगा है। हालांकि बाद में सुरेश ने धर्म परिर्वतन करने की बात से इंकार कर दिया है, परंतु उसने यह भी स्वीकार किया है कि धर्म परिवर्तन करने की घोषणा का विडियो उसने अपलोड किया था। इस बात से जिले के लोगों में सरकार व पुलिस प्रशासन के प्रति रोष बढने लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहा था विडियो में सुरेश ने
हथीन। जुनैद हत्याकांड  में भमरौला गांव के पकडे गए मुख्य आरोपी नरेश के भाई सुरेश ने  सोशल मीडिया पर एक विडियो अपलोड कर दिया। उसमें सुरेश एक ओर जहां जुनैद प्रकरण में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठा रहा है, वहीँ सरकार की ओर से जुनैद के परिजनों को दी जा रही आर्थिक मदद का विरोध कर रहा है। इतना ही सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कह रहा है कि यदि हमारे साथ इन्साफ नहीं किया गया तो धर्म परिवर्तन को मजबूर हो सकते हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुए विडियो के बारे में सुरेश से जब पूछा गया तो उन्होंने स्वीकार किया की यह विडियो वास्तव में उन्हीं के द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। उनका इरादा धर्म परिवर्तन करने का नहीं है।  विडियो के गलत अर्थ निकाले जा रहे हैं। 

लोगों को आमंत्रित करना किया शुरू
13 जुलाई को इस मामले में भमरौला गांव द्वारा बुलाई जा रही महापंचायत को लेकर बनाई गई 25 सदस्यीय कमेटी द्वारा आसपास के गांवों व इलाकों में लोगों को महापंचायत में पहुंचने के लिए आमंत्रित करना शुरू कर दिया गया है। 7 25  सदस्य कमेटी के अध्यक्ष एवं गांव भमरौला के पूर्व सरपंच सहजराम ने बताया की पंचायत में हजारों लोग भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि कमेटी गांव-गांव जाकर तथा फोनों से संपर्क कर महापंचायत को निमंत्रण दे रही है। वहीं सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर लोगों को इस महापंचायत में पहुंचने की अपील की जा रही है।


खांबी गांव भी हुआ सक्रिय
इस महापंचायत की सूचना मिलने के बाद खांबी गांव के लोग भी सक्रिय हो गए हैं। गांव के लोगों ने भी आसपास के इलाकों में महापंचायत में पहुंचने के लिए निमंत्रण देना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि यदि निर्दोषों को नहीं छोड़ा गया तथा कार्रवाई जुनैद के साथियों पर भी नहीं हुई तो उसका खामियाजा सरकार व पुलिस प्रशासन को भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed