फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police have no power to stop unauthorized construction: Bassi.

दिल्ली कमिश्नर ने छोड़ा केजरीवाल बाण

Sat, 20 Sep 2014 09:33 AM IST
Updated Sat, 20 Sep 2014 09:33 AM IST
विज्ञापन
Police have no power to stop unauthorized construction: Bassi.

दिल्ली पुलिस के पास अवैध निर्माण को रोकने का कोई अधिकार नहीं है। अवैध निर्माण को लेकर कोई पुलिसकर्मी पैसे मांगे तो उसकी ऑडियो व वीडियो क्लिप बनाकर पुलिस की विजिलेंस विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1064 और 9910641064 पर शिकायत की जा सकती है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने शुक्रवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम एक्ट के तहत दिल्ली पुलिस को किसी अवैध निर्माण को रुकवाने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


अगर कहीं अवैध निर्माण हो रहा है तो पुलिसकर्मी केवल संबंधित विभाग को इसकी सूचना दे सकता है। संबंधित विभाग अवैध निर्माण को रुकवाने के लिए दिल्ली पुलिस से लिखित में कहेगा तभी दिल्ली पुलिस अवैध निर्माण पर रोक लगाने की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने भी जारी की हेल्पलाइन

Police have no power to stop unauthorized construction: Bassi.

पुलिस आयुक्त ने कहा कि अगर कोई पुलिसकर्मी किसी अवैध निर्माण को लेकर पैसों की मांग करता है तो इसकी सूचना दिल्ली पुलिस के विजिलेंस विभाग को दी जा सकती है।

दर्ज कराई गई शिकायतों की जांच के बाद कार्रवाई होगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिसकर्मी के लिए यह अनिवार्य है कि अवैध निर्माण की जानकारी मिलने पर वह दिल्ली नगर निगम को सूचना दे।

गौरतलब है कि केजरीवाल सरकार के दौरान भी ऐसी हेल्पलाइन जारी की गई थी। हालांकि जल्द ही केजरीवाल के इस्तीफा दिए जाने की वजह से उस पर विचार नहीं हो पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed