फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police gave information to her family with help of embassy in case of death of Swiss woman

स्विस महिला की हत्या का मामला: मृतका के परिजनों से किया संपर्क, दूतावास की मदद से घरवालों को दी जानकारी

Sun, 22 Oct 2023 07:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 22 Oct 2023 07:03 PM IST
सार

शनिवार को पुलिस ने इस बात की जानकारी दिल्ली में स्थित स्विस दूतावास के अधिकारियों को दी। ताकि महिला के शव की शिनाख्त कर उसका पोस्टमार्टम किया जा सके।

विज्ञापन
Police gave information to her family with help of embassy in case of death of Swiss woman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली की तिलक नगर थाना पुलिस ने स्विस महिला के परिवार वालों से संपर्क करने की कवायद तेज कर दी है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद यह खुलासा हुआ था कि मृत महिला स्विट्जरलैंड की रहने वाली है। शनिवार को पुलिस ने इस बात की जानकारी दिल्ली में स्थित स्विस दूतावास के अधिकारियों को दी। ताकि महिला के शव की शिनाख्त कर उसका पोस्टमार्टम किया जा सके।

विज्ञापन

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रविवार को स्विस दूतावास के अधिकारी तिलक नगर थाने पहुंचे। जहां दूतावास के अधिकारियों ने आरोपी की निशानदेही पर बरामद महिला के यात्रा दस्तावेजों, पासपोर्ट और वीजा की जांच-पड़ताल की। सूत्रों ने बताया कि दस्तावेज के मुताबिक, मृत महिला की शिनाख्त ज्यूरिख की रहने वाली लीना बर्जर के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि कागजात में दर्ज मृत महिला के पते के जरिए दूतावास के अधिकारियों ने महिला के परिजनों से संपर्क किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने परिजनों को घटना के बारे में बताया और उन्हें भारत आने के लिए कहा है। ताकि उनके शिनाख्त करने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जा सके। हालांकि परिवार की ओर से क्या जवाब दिया गया है, इस बात की जानकारी अभी पुलिस को नहीं दी गई है। परिवार वाले कब आ रहे हैं, इसकी जानकारी दूतावास के जरिए पुलिस को दी जाएगी। पुलिस अधिकारी का कहना है कि महिला का शव सुरक्षित रखा गया है। दूतावास के अधिकारियों के बताने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। सूत्रों का कहना है कि परिजन के भारत आने के बाद ही महिला का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed