फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police filed a case on the orders of the court in delhi

Delhi: तीन साल पहले बेटे ने की आत्महत्या, पुलिस की चौखट के चक्कर लगाती रही मां, कोर्ट ने दिया ये आदेश

Thu, 20 Jul 2023 09:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 20 Jul 2023 09:51 PM IST
सार

पुलिस ने मां की शिकायत पर तीन साल बाद मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने एक युवती समेत दो पर बेटे की आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराते हुए केस दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की।

विज्ञापन
Police filed a case on the orders of the court in delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में युवक के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मां की शिकायत पर तीन साल बाद मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने एक युवती समेत दो पर बेटे की आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराते हुए केस दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़िता ने अदालत की शरण ली। कोर्ट ने युवती व उसके साथी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने बुधवार को इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही युवती को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, पीड़िता शकुंतला देवी परिवार के साथ घोंडा इलाके में रहती हैं। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया था कि बेटा निखिल वर्ष 2020 में अक्षरधाम मंदिर के पास बने कोविड केयर सेंटर में नौकरी करता था। इस दौरान बेटे ने साथ में काम करने वाली युवती को देर रात कॉल किया। युवती ने इसकी शिकायत अपने परिजनों व स्टाफ से की। निखिल ने युवती से माफी मांगकर दोबारा ऐसी गलती न होने की बात कही थी। आरोप है कि इसके बाद युवती व उसके साथी ने निखिल को झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। निखिल ने अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

विज्ञापन


छत पर मिली युवक की लाश, दोस्त फरार
करावल नगर इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक की लाश छत से बरामद हुई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। वारदात के बाद से उसके साथ कमरे पर रहने वाला दोस्त गायब है। पुलिस को मृतक के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही युवक की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed