फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police exposed the robbery of two crores in Delhi

Delhi: परिवार को बंधक बनाकर करोड़ों की डकैती की गुत्थी सुलझी, चार गिरफ्तार, साजिशकर्ता मिराज अभी भी फरार

Tue, 15 Aug 2023 03:53 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 15 Aug 2023 03:53 AM IST
सार

अपराध शाखा के पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि सात मई 2023 को पांच नकाबपोश  बदमाशों ने दो करोड़ की डकैती डाली थी। बदमाश कैश, दो किलो जेवरात समेत दो करोड़ का माल ले गए थे।

विज्ञापन
Police exposed the robbery of two crores in Delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी दिल्ली के अशोक विहार इलाके में कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर दो करोड़ की डकैती मामले की गुत्थी को आखिर दिल्ली पुलिस ने तीन माह बाद सुलझा ही लिया। पुलिस ने इस संबंध में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य साजिशकर्ता मिराज उर्फ मेहराज फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंगोलपुरी, दिल्ली निवासी जितेंद्र उर्फ संजू, चामुंडा कालोनी, खड़गपुर, रेलवे फाटक उत्तराखंड निवासी छुट्टन लाल, महिपाल और सैंजनी, चंदौसी, संभल, यूपी निवासी अजय पाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि सात मई 2023 को पांच नकाबपोश बदमाश अशोक विहार में कारोबारी के घर में घुस गए थे। बदमाशों ने कारोबारी के माता-पिता, पत्नी, बच्चों व बहनों को बंधक बनाकर दो करोड़ की डकैती डाली थी। बदमाश कैश, दो किलो जेवरात समेत दो करोड़ का माल ले गए थे। मामला दर्ज कर दिल्ली पुलिस की अलग-अलग यूनिट ने इसकी पड़ताल की। छानबीन के बाद जब आरोपियों का सुराग नहीं मिला तो दिल्ली पुलिस आयुक्त ने मामले में सुराग देने वाले को दो लाख रुपये देने का एलान किया। इस बीच 26 जुलाई को एक सूचना के बाद अपराध शाखा की टीम ने जितेंद्र उर्फ संजू को एम2के, रोहिणी से दबोच लिया।

विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात में अपना हाथ होने की बात स्वीकार की। इसकी निशानदेही पर एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हो गए। पूछताछ में जितेंद्र ने बताया कि वारदात में शामिल बाकी आरोपियों को वह सीधे तौर पर नहीं जानता है। यहां तक वह उनके नाम भी नहीं जानता था, उसे बस उनके शहरों के नाम पता थे। पुलिस ने मुरादाबाद, चंदौसी, संभल, अलीगढ़, ठाकुरद्वारा, रामपुर समेत 30 से अधिक स्थानों पर पड़ताल की। इसके बाद चार अगस्त को छुट्टन, पांच अगस्त को अजय पाल और 11 अगस्त को महिपाल को दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना हाथ होने की बात स्वीकार की। इन लोगों ने बताया कि मिराज के कहने पर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक-दूसरे के नाम तक से थे अंजान

आरोपी एक-दूसरे को सीधे नहीं जानते थे। किसी न किसी के जरिये इनकी एक दूसरे से मुलाकात हुई थी। जितेंद्र के खिलाफ 29, छुट्टन के खिलाफ पांच, अजयपाल के खिलाफ सात और महिपाल के खिलाफ सात मामले दर्ज है। जितेंद्र मंगोलपुरी थाने का घोषित बदमाश है। इन लोगों ने लूटे गए माल से अपने मकान बनाने के अलावा बाइक व अन्य सामान खरीद लिया है।


घर की रेकी कर दिया वारदात को अंजाम

आरोपियों ने बताया कि कई दिन योजना बनाने के बाद पीड़ित के घर की रैकी की गई। बाद में आधी रात को ग्रिल काटकर कारोबारी के घर में दाखिल होकर वारदात को अंजाम दिया गया। बाद में अजय की बहन सरोज के रघुबीर नगर स्थित घर पर माल का बंटवारा हुआ। आरोपियों ने लूटी गई रकम से मकान बनाने के अलावा खूब मौज-मस्ती की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से बदमाशों की धरपकड़ के लिए दिल्ली पुलिस की कई टीमों को लगाया गया था। पुलिस फरार चल रहे बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed