Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police encounter with randeep bhati gang four nabbed 

पुलिस और रणदीप भाटी गैंग के बीच जंगल में मुठभेड़, चार पकड़े गए

Mon, 11 Mar 2019 01:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
police encounter with randeep bhati gang four nabbed 
सांकेतिक तस्वीर

छांयसा इलाके में वारदात को अंजाम देने आए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रणदीप भाटी गैंग के चार सदस्यों को सेक्टर-65 सीआईए टीम ने मुठभेड़ के बाद काबू किया। 

विज्ञापन


गैंग के तीन सदस्य पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पकड़े एक बदमाशों में तेजिंदर उर्फ बिट्टू पर हत्या, हत्या का प्रयास, फिरौती की मांग सहित सात केस में वांछित था। तेजिंदर को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जबकि उसकेे साथी पंकज, योगेश और कमल को जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह के अनुसार, शनिवार दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली थी कि रणदीप भाटी गैंग का शार्प शूटर तेजिंदर उर्फ बिट्टू कोई वारदात अंजाम देने के लिए कुछ साथियों को लेकर छांयसा आ रहा है। पुलिस छांयसा के जंगलों में बदमाशों के आने वाले रास्ते की नाकाबंदी कर जम गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूर से आ रही एक स्कॉर्पियो नाकाबंदी के कारण लौटने लगी तो पुलिस को शक हो गया। रोकने के लिए पुलिस ने पीछा किया तो स्कॉर्पियो में बैठे बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। हरकत में आई पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर स्कॉर्पियो को घेर लिया, बदमाशों ने बचने के लिए प्रयास में पुलिस की टाटा सूमो में टक्कर भी मारी, वाहन क्षतिग्रस्त होने के बावजूद पुलिस ने पीछा नहीं छोड़ा। 


जब तक स्कॉर्पियो को काबू किया जाता तीन बदमाश उतर कर जंगल का फायदा उठाते हुए भाग निकले। स्कॉर्पियो में चार लोग पकड़े गए। पकड़े गए बदमाशों की पहचान तेजिंदर निवासी अधाना पट्टी तिगांव, कमल निवासी न्यू मंगोलपुरी दिल्ली, पकंज निवासी भारत नगर दिल्ली और योगेश निवासी डबुआ कालोनी के रूप में हुई। 

बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक कट्टा तीन कारतूस, रॉड और दो खाली कार्टून बरामद हुए। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस भागे हुए बदमाश सचिन खेड़ी, सचिन तिगांव और नंद तिगांव की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed