{"_id":"65e86996991a909b45043390","slug":"police-encounter-with-criminal-in-chhawla-dwarka-2024-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Encounter: द्वारका में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दो कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Encounter: द्वारका में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दो कारतूस बरामद
Wed, 06 Mar 2024 06:35 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 06 Mar 2024 06:35 PM IST
सार
द्वारका जिले के छावला इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने बदमाश की टांग में गोली मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने भागना शुरू किया और फायरिंग भी कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
द्वारका जिला के छावला एरिया में मंगलवार सुबह बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरता देखकर बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। एक गोली हवलदार भूपेंद्र सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी तो जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चला दी। टीम की ओर से चलाई गई गोली से बदमाश जख्मी हो गया।
विज्ञापन
टांग में गोली लगने के बाद फौरन आरोपी रवि शर्मा (26) को काबू कर लिया। बाद में उसे आरटीआरएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को आरोपी के पास से एक पिस्टल, दो कारतूस व खोखा और वारदात में इस्तेमाल एक बाइक बरामद हुई है। आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने एएसआई बहादुर सिंह के बयान पर हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा और ड्यूटी के दौरान हमला करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने इसी साल सात फरवरी को घुम्मनहेड़ा गांव में फायरिंग की थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक छावला थाने में तैनात एएसआई बहादुर सिंह व अन्यों की टीम को मंगलवार तड़के खबर मिली कि घुम्मनहेड़ा गांव में गोली चलाने वाला बदमाश बडुसराय नाले के पास आने वाला है। सूचना के बाद फौरान एक टीम का गठन किया गया। पुलिसकर्मी बाइक व सरकारी जिप्सी पर सवार होकर बडुसराय नाले पर पहुंच गए।
इस बीच सुबह करीब 6.25 बजे लाल रंग की बाइक पर सवार होकर बदमाश मौके पर पहुंचा। उसे रोकने का प्रयास किया गया तो आरोपी ने मुड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन जिप्सी से उसका रास्ता रोक लिया गया। आरोपी बाइक समेत गिर गया। इसके बाद उठकर वह खेतों की ओर भागने लगा।
हवलदार भूपेंद्र सिंह व एएसआई बहादुर सिंह उसके पीछे भागे तो आरोपियों ने गोली मारने की धमकी देकर अचानक पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। गोली भूपेंद्र सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। फौरन भूपेंद्र ने भी सरकारी पिस्टल निकालकर बदमाशों पर दो राउंड फायर किया। एक गोली उसकी टांग में लगी।
बाद में उसे काबू कर वरिष्ठ अधिकारियों को खबर दी गई। रवि को अस्पताल भेज दिया गया। क्राइम टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपी से पूछताछ कर हथियार का सोर्स पता करने का प्रयास किया जा रहा है।